Breaking News
July 22, 2026 3:27 am
News
उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

सर्दी के प्रकोप को देखते हुए एसडीएम ने मातहतों को दिए दिशा-निर्देश

स्वतंत्र हित/संवाददाता

पुरवा, उन्नाव। घने कोहरे और बढ़ती ठंड को देखते हुए उपजिलाधिकारी ने मातहत अधिकारियों के साथ बैठक कर अलाव जलाने और रैन बसेरा की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। बीती रात एसडीएम और तहसीलदार ने क्षेत्र में रात्रि गश्त कर जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए थे।

गुरुवार को उपजिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव ने अपने कार्यालय में बैठक कर रैन बसेरा और अलाव के लिए चिह्नित किए गए स्थानों की जानकारी ली और सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार मनीष द्विवेदी, नायब तहसीलदार सहित समस्त राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र में कुल 22 स्थलों का चयन किया गया है, जहां नियमित रूप से अलाव जलाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शाम छह बजे से अलाव जल जाना चाहिए और इसकी औचक जांच भी की जाएगी।

एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि पुरवा और मौरावां में रैन बसेरा संचालित हैं, जो व्यवस्थित पाए गए हैं। उन्होंने कड़कड़ाती ठंड में पात्र लोगों को कंबल वितरित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि सर्दी से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं होनी चाहिए।

कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उपजिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी को पत्राचार करने की जानकारी दी। पत्र में दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर बनवाने, सड़क किनारे रेडियम स्ट्रिप लगवाने और अधिकतम गति सीमा के संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। कस्बे के मिर्री चौराहा, डेला मोड़, मुख्य मार्ग पर स्थित विद्यालयों के आसपास, कालूखेड़ा सहित अन्य प्रमुख स्थानों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…

    निष्कासित कर्मचारी के आरोपों से मचा हड़कंप.. स्वतंत्र हित/संवाददाता उन्नाव। अगर एक निष्कासित कर्मचारी के आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो उन्नाव का एआरटीओ कार्यालय केवल ड्राइविंग लाइसेंस जारी…

    नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापित

      स्वतंत्र हित संवाददाता मो०बारिश कन्नौज/गुरसहायगंज /शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की पालिका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *