Breaking News
June 6, 2026 12:21 am
News
एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कर्नलगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी, नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार

पंकज दुबे स्वतंत्र हित

25 हजार का इनामी आरोपी कई दिनों से था फरार, पुलिस की सूझबूझ से पकड़ा गया

कानपुर। कर्नलगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग से रेप के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी और मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कुछ समय पूर्व एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था, जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही थी। कानपुर पुलिस आयुक्तालय ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

इस सफलता में कर्नलगंज थाना प्रभारी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। लगातार निगरानी, तकनीकी सर्विलांस और लोकल इनपुट के आधार पर टीम ने आरोपी को दबोचने में सफलता पाई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस गिरफ्तारी से न सिर्फ पीड़ित परिवार को न्याय की ओर उम्मीद जगी है, बल्कि क्षेत्रीय लोगों में भी पुलिस की तत्परता को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

  • Related Posts

    एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

    स्वतंत्र हित/ पंकज दुबे  कानपुर नगर। कमिश्नरेट पुलिस ने एक करोड़ 27 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंबई से एक आरोपी को…

    बेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

    के.के.चतुर्वेदी  औरैया/बेला। शनिवार सुबह करीब 11 बजे थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *