Breaking News
July 18, 2026 3:50 am
News
उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

प्राचीन हनुमान मंदिर में बैठे अजगर को देख गांव में मचा हड़कंप,

 

सर्पमित्र डॉ आशीष ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
( डॉ. सुशील सम्राट)
इटावा, थाना वैदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत दोपहर लगभग एक बजे वैदपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्राचीन हनुमान मंदिर के पास ही रहने वाले ग्रामीण लल्ला सिंह और उनकी पत्नी राजकुमारी ने मंदिर का ताला खोलते ही एक 7 फीट लम्बे अजगर को मंदिर के अंदर हनुमान जी की मूर्ति के समीप उनके चरणों में बैठा देखा जिसे देखकर ग्रामीण दंपत्ति बेहद घबरा गए और वहां से भागकर सभी को सूचना दी। उन्होंने बताया की उस समय मंदिर के पास उनकी लगभग 8 से 10 बकरियां भी मौजूद थी जिन्हें देखकर ही ये अजगर वहां आया होगा, यदि ये समय से न पकड़ा जाता तो शायद उनकी किसी बकरी पर भी हमला कर अपना निवाला बना सकता था । तभी लल्ला सिंह ने स्थानीय ग्रामीण दुर्गेश दुबे को सूचना दी जिन्होंने जनपद इटावा के वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी को सूचना दी सूचना मिलते ही डॉ आशीष मौके पर पहुंचे तो देखा कि लगभग 7 फीट लम्बा अजगर भगवान शिव और हनुमान जी की मूर्ति के पास ही लेटा था जिसे कुछ देर बाद ही सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया गया तब जाकर ग्रामीणों में अजगर की दहशत कम हुई। रेस्क्यू के बाद अजगर को वन विभाग बढ़पुरा रेंज इटावा ले जाकर सुरक्षित सौंप दिया गया। मौके पर मौजूद डॉ आशीष ने सभी ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि यह पायथन मोरूलस प्रजाति का सर्प है जो कि वन्यजीव अधिनियम 1972 के तहत एक संरक्षित जीव है। इसे मारने या कोई नुकसान पहुंचाने पर वन्यजीव अधिनियम के तहत सजा और जुर्माने का प्रावधान है। डॉ आशीष ने बताया कि अजगर में जहर नही होता है यह एक विषहीन प्रजाति है लेकिन इसके काट लेने पर सफाई न होने पर गेंगरीन (गलाव) होने का खतरा होता है। मौके पर उपस्थित सभी ग्रामीणों अजगर रेस्क्यू कर सभी को भय भुक्त करने के लिए सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी का विशेष आभार व्यक्त किया l ज्ञात हो कि जनपद में संस्था ओशन द्वारा चलाए जा रहे विशेष वन्यजीव संरक्षण और सर्पदंश जागरूकता अभियान का बड़ा असर हुआ है कि लोगों ने। वन्यजीवों को अब मारना ही छोड़ दिया है और कोई भी वन्यजीव दिखाई देने पर डॉ आशीष के सहायता नंबर 7017204213 पर सूचना देने लगे है साथ ही सर्प दंश होने पर झाड़ फूंक न कराकर सीधे उपचार हेतु जिला अस्पताल भी आने लगे है।

  • Related Posts

    उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…

    निष्कासित कर्मचारी के आरोपों से मचा हड़कंप.. स्वतंत्र हित/संवाददाता उन्नाव। अगर एक निष्कासित कर्मचारी के आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो उन्नाव का एआरटीओ कार्यालय केवल ड्राइविंग लाइसेंस जारी…

    नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापित

      स्वतंत्र हित संवाददाता मो०बारिश कन्नौज/गुरसहायगंज /शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की पालिका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *