Breaking News
October 21, 2026 11:14 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

छठ पूजा स्थल पर पूजा करती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

बंधुआ के तालाब छठ पूजा स्थल पर एकत्रित व्रती महिलाएं

स्वतंत्र हित 

अभिषेक भारती 
लखनऊ। सरोजिनी नगर दिवाली के ठीक छह दिन बाद मनाए जाने वाले छठ महापर्व का हिंदू धर्म में विशेष स्थान है। सरोजनी नगर के छठ पूजा स्थलों में बंधुआ का तालाब गौरी छठ पूजा स्थल,दरोगा खेड़ा और सैनिक ग्राउंड पर बने छठ पूजा स्थलों पर हजारों महिलाओं ने छठ पर्व पर व्रत रखकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की। सरोजनी नगर छठ पूजा जन कल्याण समिति द्वारा सैनिक ग्राउंड पर बीते पांच दशकों से छठ पूजा स्थल पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। पदाधिकारी ओम प्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की पूजा स्थल पर चार दिनों का कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसकी समस्त तैयारियां पूरी की गई। बंधुआ के तालाब पर बने छठ पूजा स्थल पर व्रती महिलाएं पहुंची पार्षद रामनरेश रावत ने बताया कि यहां पूजा स्थल पर व्रती महिलाओं ने नहाए खाए कार्यक्रम में स्वनिर्मित वेदियों की पूजा अर्चना की गुरुवार को खरना की पूजा की गई स्थल पर क्षेत्र की और दूरदराज से आई व्रती महिलाओं ने शिरकत की।दरोगा खेड़ा छठ पूजा स्थल पर व्यवस्थापकों में गुलशन,डा.जेपी सिंह आदि ने बताया स्थल पर महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। मान्यता है कि यह ऐसा पूजा विधान है जिसे वैज्ञानिक दृष्टि से भी लाभकारी माना गया है। ऐसी मान्यता है कि सच्चे मन से की गई इस पूजा से मानव की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इसे करने वाली स्त्रियाँ धन-धान्य, पति-पुत्र तथा सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहती हैं।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *