Breaking News
July 22, 2026 6:10 am
News
उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, तीन जुआरी गिरफ्तार,आठ बाइकें बरामद

कोतवाली के तेजतर्रार एसआई आजिद खान के सूचनातंत्र ने दिलाई सफलता

कोतवाली क्षेत्र के गिरवर नगर में एक घर में खेला जा रहा था जुआ
35 सौ रुपए फड़ से किए गए बरामद

आलम खान 

जालौन,कोंच।नगर में लगे जुए के फड़ पर छापामार कर पुलिस ने तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गैंबलिंग एक्ट में कार्यवाही की है। मौके से पुलिस ने आठ बाइकें व 3300 रुपये बरामद किए हैं।
कोतवाल अरूण कुमार राय के दिशा निर्देशों पर पुलिस टीम ने नगर के मालवीय नगर में नसीमा के घर के पीछे रास्ते में जुए का फड़ लगा होने की सूचना मुखबिर से मिलने पर कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि कुछ जुआरी मौके से भाग गए। पुलिस ने जुए के फड़ से 8 मोटर साइकिलें बरामद की हैं जिन्हें सीज कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि 1 हजार 200 रुपये मालफड़ व 2 हजार 100 रुपये जामा तलाशी में बरामद किए गए हैं। पकड़े गए जुआरियों का 13 जी एक्ट में चालान कर दिया गया।

पुलिस टीम ने की थी छापेमारी

कोंच।मामले को लेकर प्रभारी अरूण कुमार राय ने बताया कि पुलिस चौकी खेड़ा क्षेत्र में गिरवर नगर पर जुआरियों के जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना पर दरोगा संतराम कुशवाहा, दरोगा आजिद खान व थाने की टीम ने मौके पर जाकर छापा मार दिया। जहां से पुलिस ने जुआ खेलते हुए दिलीप यादव निवासी सुभाष नगर, पप्पू निवासी आराजी लाइन, और शाकिर निवासी गांधी नगर को गिरफ्तार किया है ‌पुलिस टीम भागे जुआरियों की तलाश में जुटी है।

  • Related Posts

    उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…

    निष्कासित कर्मचारी के आरोपों से मचा हड़कंप.. स्वतंत्र हित/संवाददाता उन्नाव। अगर एक निष्कासित कर्मचारी के आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो उन्नाव का एआरटीओ कार्यालय केवल ड्राइविंग लाइसेंस जारी…

    नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापित

      स्वतंत्र हित संवाददाता मो०बारिश कन्नौज/गुरसहायगंज /शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की पालिका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *