Breaking News
August 2, 2026 1:51 am
News
उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

लड़की को अगवाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल

बिजुआ खीरी। भीरा कोतवाली क्षेत्र की पडरिया तुला पुलिस चौकी टीम ने करीब 9 माह पूर्व लापता नाबालिग लड़की को आरोपी सहित बरामद करने में एक बड़ी सफलता हासिल की है। बताया जाता है कि पीड़ित नाबालिग को पास के गाँव का रहने वाला एक व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर करीब 9 माह पूर्व केस दर्ज कर लिया था।
मामले के अनुसार पडरिया पुलिस चौकी क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा था कि पास के गाँव का ही रहने वाला मनीष पुत्र जगदीश उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। पुलिस ने परिजन की शिकायत के आधार पर मई 2024 को मनीष के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में पीडि़ता व आरोपी को पकड़ने के काफी प्रयास किए, लेकिन पुलिस को सफलता नही मिल सकी थी। आखिरकार पीड़िता को 25 जनवरी को पडरिया तुला के तेजतर्रार चौकी इंचार्ज उमराव सिंह व हेडकांस्टेबल रमाशंकर यादव ने मालपुर चौराहे से बरामद कर लिया । साथ ही 29 जनवरी को आरोपी मनीष को भी बरामद करने में सफलता मिल ही गई।
बताया जाता है कि पुलिस ने पीड़िता व आरोपी मनीष को मालपुर के बस स्टैड से गिरफ्तार किया है। भीरा पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहा न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया। सूत्रों के अनूसार पीडिता ने बताया कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर ले गया था।

  • Related Posts

    उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…

    निष्कासित कर्मचारी के आरोपों से मचा हड़कंप.. स्वतंत्र हित/संवाददाता उन्नाव। अगर एक निष्कासित कर्मचारी के आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो उन्नाव का एआरटीओ कार्यालय केवल ड्राइविंग लाइसेंस जारी…

    नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापित

      स्वतंत्र हित संवाददाता मो०बारिश कन्नौज/गुरसहायगंज /शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की पालिका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *