Breaking News
October 18, 2026 8:39 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

सेवानिवृत्त कर्मचारी से रिश्वत लेते पकड़ा गया सरकारी कर्मचारी

बाबू पर 15 हजार लेने का आरोप, एंटी करप्शन की कार्रवाई

ढाई साल पहले दिया था सेवानिवृत कर्मचारी ने प्रार्थनापत्र
आलम खान/ केके शर्मा

उरई, जालौन।जनपद जालौन के उरई में नलकूप विभाग के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। झांसी एंटी करप्शन टीम ने नलकूप विभाग के लिपिक अमन कुमार वर्मा को एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से 15,000 रुपए की घूस लेते हुए गिरफ्तार किया।मामला जनपद के सिरसा कलार थाना क्षेत्र के इटहिया गांव के रिटायर्ड कर्मचारी रामलला दीक्षित का है। रामलला को सेवानिवृत्ति के बाद बीमा और इंक्रीमेंट की राशि का भुगतान नहीं मिला था। अक्टूबर 2022 में उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर वह नलकूप खंड प्रथम उरई के लिपिक अमन कुमार से मिले।

लिपिक ने भुगतान कराने के लिए घूस मांगी और पहले 15,000 रुपए देने को कहा। रामलला ने इस मांग की शिकायत एंटी करप्शन की झांसी इकाई में की।
मंगलवार को दोपहर 12 बजे एंटी करप्शन टीम ने ट्रैप लगाकर अमन कुमार वर्मा को कार्यालय के कक्ष संख्या-2 से घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अमन कुमार वर्मा वर्तमान में नलकूप खंड प्रथम सिंचाई विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात था। पुलिस ने उरई कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *