Breaking News
October 18, 2026 7:45 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

भाजपा नेता के होटल में संदिग्ध हालात में चली गोली,शेफ की मौत

: आशीर्वाद होटल के तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 115 में शेफ को गोली लगी

: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे की लाइसेंसी बंदूक, बाउंसर के साथ हिरासत में

आलम खान

जालौन,कोंच। कोंच में बीती देर रात एक बड़ी घटना से सनसनी फ़ैल गई।भाजपा नेता के होटल की तीसरी मंजिल पर गोली चली। गोली होटल के शेफ को सीने में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बंदूक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन देवेंद्र निरंजन के बेटे की है। जिस समय गोली चली, उस समय शेफ और बाउंसर शराब पी रहे थे। पुलिस ने होटल सील कर दिया है।

कोंच नगर में उरई रोड पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन निरंजन के पति देवेन्द्र निरंजन का आशीर्वाद होटल है है जहां बुधवार देर रात एक बड़ी घटना से सनसनी फ़ैल गई। होटल के तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 115 में चली गोली की आवाज से अफरातफरी मच गई। दरअसल इस होटल में नई बस्ती भांडेर जिला दतिया मप्र निवासी 40 वर्षीय महेश अहिरवार 24 अक्टूबर को शेफ रसोईया का काम करने आया था। इसके पहले वह दतिया के प्राक्षी होटल में काम करता था। बुधवार की रात 12:30 बजे कोंच पुलिस को सूचना मिली की होटल के कमरे में रसोइया ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद गार्ड को हिरासत में ले लिया। साथ ही फोरेसिंक टीम ने जांच की। कमरे में महेश अहिरवार पुत्र बाबूलाल का शव बेड पर पड़ा था। उसके सीने में गोली लगी थी और शव खून से लथपथ था। गार्ड संदीप ने बताया कि वह होटल में नौकरी करता है और रात में उसकी ड्यूटी थी। बंदूक होटल के मालिक देवेंद्र निरंजन के पुत्र हिमांशु के नाम है और वह अपने पास रखता था। उसने पुलिस को बताया कि महेश अहिरवार ने मालिक ने रुपये नहीं दिए इस कारण वह परेशान था और रात में खाना खाने के बाद वह उसे कमरे में बुला ले गया था। जहां पर उसने कुछ बातें की तो वह नाराज होने लगा इसी दौरान उसने पास में रखी उसकी बंदूक उठाकर सीने में गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई। रात करीब तीन बजे मृतक के भाई जगदीश व बृजकिशोर पहुंचे तो उन्हें भी कमरे में शव पड़ा मिला था। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि महेश की गोली मारकर कर हत्या की गई है।इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार भी होटल आशीर्वाद पहुंचे और गहनता से जांच-पड़ताल कर मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया।
क्या बोले जिम्मेदार
होटल आशीर्वाद के मालिक देवेन्द्र निरंजन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई है कि उनके यहां काम करने वाले रसोईया ने नशे की हालत दौरान खुद को गोली मारकर कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। परिजनों ने अबतक कोई तहरीर नहीं दी।
परमेश्वर प्रसाद
सीओ कोंच

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *