Breaking News
June 6, 2026 12:20 am
News
एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रिटायर्ड CMO के बेटे ने बहन-भांजी को गोली मारी: कमरे में मिला खून से लथपथ शव

आलम खान 

इटावा । प्रॉपर्टी विवाद में रिटायर्ड CMO के बेटे ने अपनी बहन और उसकी 3 साल की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे। फर्श पर खून से लथपथ मां-बेटी का शव पड़ा था।बहनोई राहुल मिश्रा ने बताया, साला अपने बेटों के साथ घर में घुसा। उसने मेरी पत्नी और मासूम बेटी को गोली मार दी। मैं जल्दी से जान बचाकर भाग गया। वह पहले भी हमला कर चुका था। उस पर मुकदमा भी दर्ज हुआ था। प्रॉपर्टी के चक्कर में उसने गोली मारी है। मुझे भी चोट आई है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फारेंसिक टीम ने भी जांच-पड़ताल की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात रविवार रात 10 बजे थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के गुप्ता पेट्रोल पंप के पास महेरा चुंगी क्षेत्र की है।पुलिस जांच में सामने आया कि 40 साल की ज्योति पिछले 3 साल से अपने पिता के घर रह रही थी। पिता ने मकान और 20 बीघा जमीन बेटी के नाम कर दी थी। जिससे बेटा हर्षवर्धन नाराज था। इसी के चक्कर में उसने वारदात को अंजाम दिया।

पिता बोले- बेटी मेरी सेवा करती थी

रिटायर्ड सीएमओ लव कुश चौहान ने बताया, प्रॉपर्टी विवाद में बेटे ने बेटी और नातिन को गोली मार दी। वो चाहता था मकान और जमीन उसे मिले। बेटी तीन साल से हमारे पास ही रही थी। बेटा भी साथ रहता था। बेटी की ससुराल लखनऊ है। दामाद राहुल यहां आता-जाता था।

मैं श्रावस्ती से रिटायर्ड हूं। घटना के समय में अकेला मकान के ऊपर के कमरे में था। नीचे बेटी, दामाद, बच्ची और परिवार के अन्य सदस्य थे। लड़की हमारी सेवा करती थी, इसलिए उसको सारी प्रॉपर्टी दे दी थी। मेरे दो बच्चे हैं। हर्षवर्धन और ज्योति। बेटी छोटी थी।

बेटों के साथ आया और करने लगा फायरिंग

वारदात के समय आरोपी हर्षवर्धन की पत्नी, उसकी बहन ज्योति, भांजी ताशू, जीजा राहुल और सीएमओ घर पर ही थे। फायरिंग के समय सीएमओ पहली मंजिल पर थे, बाकी सब लोग नीचे थे। इसी समय आरोपी हर्षवर्धन अपने दो बेटों के साथ आया और फायरिंग करने लगा। सब बचकर भागे। बहन और भांजी की गोली लगने से मौत हो गई।

एसएसपी बोले- भाई ने प्रॉपर्टी के लिए बहन को मारा

एसएसपी संजीव कुमार ने बताया, रात साढ़े 9 बजे के आसपास हत्या की सूचना मिली। रिटायर्ड सीएमओ के बेटे ने अपनी सगी बहन और भांजी की गोली मारकर हत्या की। पिता ने बेटी को प्रॉपर्टी दे रखी थी। बहन यहीं रहती थी। 2019 में महिला की शादी हुई थी। आरोपी ने घर में फायरिंग की थी। बताया जा रहा साथ में कुछ और लोग भी थे।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिता ने बेटी के नाम प्रॉपर्टी कर दी थी, ये बात हर्षवर्धन को अखर रही थी। इस कारण उसने वारदात को अंजाम दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वारदात में हर्षवर्धन के दो बेटों के नाम भी सामने आए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

    स्वतंत्र हित/ पंकज दुबे  कानपुर नगर। कमिश्नरेट पुलिस ने एक करोड़ 27 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंबई से एक आरोपी को…

    बेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

    के.के.चतुर्वेदी  औरैया/बेला। शनिवार सुबह करीब 11 बजे थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *