Breaking News
September 4, 2026 6:22 am
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

नहर की जमीन पर कब्जा, किसानों के सामने पानी का गहरा संकट

स्वतंत्र हित/संवाददाता 

उन्नाव। नवाबंगज भल्ला फार्म के निकट जोगा सराए के पास बन रहे वेयरहाउस को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि दबंग भूमाफिया ने नहर की जमीन की कई बिस्वा पर अवैध कब्जा कर निर्माण खड़ा कर दिया है। इस कब्जे की सूचना प्रशासन तक पहुँचते ही विभाग में हड़कंप मच गया और मौके की जांच शुरू कर दी गई।

स्थानीय किसानों का कहना है कि नहर की जमीन घिर जाने से पानी का प्रवाह बाधित हो गया है। सिंचाई के लिए नहर पर निर्भर किसान अब गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं। उनकी फसलें समय पर पानी न मिलने के कारण खराब होने लगी हैं, जिससे भविष्य में भारी नुकसान की आशंका है। किसान बताते हैं कि रबी सीजन में नहर का पानी उनके लिए जीवनरेखा होता है, लेकिन अवैध कब्जे के कारण यह व्यवस्था चरमराती दिखाई दे रही है।

प्रशासन ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए नहर की वास्तविक सीमांकन रिपोर्ट तलब की है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि यदि कब्जा नहीं हटाया गया, तो आने वाले दिनों में क्षेत्र की कृषि व्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ेगा और पेयजल तक का संकट पैदा हो सकता है।

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *