Breaking News
October 18, 2026 3:24 pm
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

दांतारामगढ़ में सैनिक मोहन लाल कुमावत की प्रतिमा का हुआ अनावरण

सुरेश नेमीवाल

दांतारामगढ़। सीकर जिले के दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ पंचायत के सैनिक मोहन लाल कुमावत की प्रतिमा का शुक्रवार को दांतारामगढ़ थाना बस स्टैंड सर्किल के पास प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन श्री श्री 1008 रामकिशोर दास जी महाराज दोलपुरा संत सानिध्य में तथा भाजपा प्रत्याशी रहे गजानंद कुमावत की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेमसिंह बाजोर राज्य मंत्री एवं अध्यक्ष सैनिक कल्याण बोर्ड राजस्थान सरकार तथा विरेन्द्र सिंह विधायक दांतारामगढ़, विशिष्ट अतिथि में दांतारामगढ़ उपप्रधान सुशीला कुमावत, सरपंच प्रभाती देवी, पुर्व उप प्रधान बसंत कुमावत, सुनिल राणा थे। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने विधिवत रूप से फीता काटकर शहीद सैनिक मोहन लाल कुमावत की प्रतिमा के अनावरण समारोह का शुभारंभ किया, वहीं सैनिक विश्राम गृह का लोकार्पण भी किया। समारोह प्रभारी रोहित सिरस्वा ने बताया कि सैनिक मोहन लाल का 2017 में भारतीय नौसेना में 02/2016 बेच में सिलेक्शन हुआ तथा ट्रेनिंग के बाद दूसरी पोस्टिंग आई एन एस वेंदुरठी सिग्नल स्कूल में हुई, 13 अगस्त 2020 को यहां पर ज्वाइन किया और मुख्य पीटीआई के तौर पर यहां पर अपनी तरफ से उच्चतम श्रेणी की सेवाएं प्रदान की । इस दौरान 1 अगस्त 2023 को अंतिम सांस ली । कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी रहे गजानंद कुमावत ने कहा की सैनिक मोहन लाल कुमावत की प्रतिमा से युवाओं में देशप्रेम की भावना जागृत होगी। वहीं राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री एवं अध्यक्ष सैनिक कल्याण बोर्ड प्रेमसिंह बाजोर ने कहा कि शहीद सैनिक मोहन लाल की प्रतिमा आने वाली पीढ़ी को देशभक्ति की प्रेरणा देती रहेगी तथा कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को शहीद की मूर्ति का मान सम्मान व आदर के साथ श्रृद्धांजली देनी चाहिए व प्रत्येक धार्मिक कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर आना चाहिए क्योंकि शहीद होने वाले सैनिक देवता के समान है, जो हमारे देश की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी शहीद की मूर्ति लगी हुई मिले तो उनके सामने शीश झुकाकर प्रणाम करना चाहिए । कार्यक्रम के दौरान शहीद के पिताजी रामदेव कुमावत व माताजी तथा समारोह संयोजक सैनिक के भाई ओमप्रकाश कुमावत तथा शहीद परिवार के सदस्यों का अतिथियों द्वारा मान सम्मान किया गया। इस मोके पर सैनिक मोहन लाल कुमावत सेवा संस्थान (रजि.) के पदाधिकारी, दांतारामगढ़ उपखंड अधिकारी मोनिका सामोर सहित काफी संख्या में महिलाएं पुरुषों , जनप्रतिनिधि, पूर्व सैनिक, एडवोकेट, समाजसेवी, पत्रकार, गणमान्यजन तथा ग्रामवासी मोजूद रहे।

  • Related Posts

    खाटूश्यामजी में एमपी से दर्शन को आए श्रद्धालुओं से मारपीट,

    पुलिस ने मारपीट करने वाले को किया गिरफ्तार सुरेश नेमीवाल  खाटूश्यामजी । कस्बें में बाबा श्याम के दरबार में मध्यप्रदेश के आगर मालवा से दर्शन को आए श्रद्धालुओं के साथ…

    श्री नलापति बालाजी धाम दांता में ग्राम समृद्धि हेतु विशाल कलश व निशान यात्रा निकाली गई

    एकमासीय श्रीरामधुन का हुआ शुभारम्भ कलशयात्रा व निशान यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत सुरेश नेमीवाल दांतारामगढ़ (सीकर)। दांता के वार्ड 09 मे स्थित श्री नलापति बालाजी धाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *