Breaking News
July 21, 2026 4:10 am
News
उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

जमीनी विवाद -दो सगे भाइयों ने खाया सल्फास, एक की मौत, दूसरा गंभीर

आलम खान
विशाल अहमद कैफ़ी

कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ग्राम सिमरिया का मामला
दोनों भाइयों के बीच चल रहा था जमीनी विवाद
सल्फास खाने से पहले दोनों भाइयों में हुआ था झगड़ा

कोंच/पड़री।कोंच कोतवाली क्षेत्र के सिमरिया गांव में शुक्रवार की सुबह दो सगे भाइयों ने सल्फास खाकर जान देने की कोशिश की। इस घटना में एक भाई की जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि दूसरे भाई की हालत गंभीर है।शुक्रवार को जमीनी विवाद में काफी समय से चली आ रही पारिवारिक कलह ने एक जिंदगी छीन ली। सिमरिया गांव में दो सगे भाइयों में पहले जमीन बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ फिर दोनों ने सल्फास खाकर जान देने की कोशिश की। इस घटना में बड़े भाई सुरेंद्र सिंह पुत्र धिरई 50 वर्ष की जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि छोटे भाई भंवर सिंह की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों भाइयों ने किन परिस्थितियों में सल्फास का सेवन किया फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया, लेकिन जन चर्चाओं के मुताबिक दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है लेकिन परिजनों द्वारा थाने में किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।

  • Related Posts

    उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…

    निष्कासित कर्मचारी के आरोपों से मचा हड़कंप.. स्वतंत्र हित/संवाददाता उन्नाव। अगर एक निष्कासित कर्मचारी के आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो उन्नाव का एआरटीओ कार्यालय केवल ड्राइविंग लाइसेंस जारी…

    नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापित

      स्वतंत्र हित संवाददाता मो०बारिश कन्नौज/गुरसहायगंज /शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की पालिका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *