Breaking News
October 19, 2026 12:39 pm
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार रावतपुर पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

पंकज दुबे

स्वतंत्र हित

कानपुर। कमिश्नरेट के पश्चिम जोन अंतर्गत रावतपुर थाना क्षेत्र में बीते दिन नाली के किनारे बोरी में मिले लापता युवक के शव मामले में पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए सनसनीखेज़ खुलासा किया है। प्रेम प्रसंग के चलते की गई इस हत्या में पुलिस ने महिला अभियुक्त पूजा गौतम सहित शिवा और छोटेलाल को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद किया है। पूरे अभियान का नेतृत्व रावतपुर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने उच्च अधिकारियों के निर्देशन में किया। उनके साथ अतिरिक्त प्रभारी विजय कुमार यादव, उपनिरीक्षक पुष्पराज, उपनिरीक्षक करुणा शंकर मिश्रा, उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार और सहयोगी पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ में अहम भूमिका निभाई।पुलिस के अनुसार मसवानपुर क्षेत्र में प्रेम संबंधों को लेकर विवाद के बाद युवक की हत्या की गई थी। आरोपियों ने वारदात के बाद शव को बोरी में भरकर नाली किनारे फेंक दिया था। कानपुर कमिश्नरेट के सख्त रुख और पुलिस टीम की सतर्कता से महज़ 24 घंटे में मामला सुलझा लिया गया और आरोपियों को जेल भेजा गया।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *