Breaking News
October 21, 2026 11:14 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

शवयात्रा में मधुमक्खियों के हमले से भगदड़,आधा सैकड़ा लोगों को मारा डंक

जनपद के कोंच तहसील के घुसिया गांव का मामला
बुजुर्ग महिला लल्ला बेटी की शवयात्रा दौरान श्मशानघाट से पहले मधुमक्खियों का हमला

आलम खान/ केके शर्मा (एडवोकेट)
जालौन।शवयात्रा दौरान मधुमक्खियों के हमले में दर्जनों लोग जख्मी हो गए। मधुमक्खियों के हमले के बाद मची भगदड़ में लोगों को शव छोड़ कर भागना पड़ा।10 लोगों को घायल होने पर प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
सोमवार को दोपहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुसिया में एक बुजुर्ग महिला लल्ला बेटी पत्नी जयराम कुशवाहा की बीमारी के चलते स्वाभाविक मौत हो गई थी। नाते-रिश्तेदार और गांव के लोग शवयात्रा लेकर अंतिम संस्कार करने श्मशानघाट जा रहे थे। तभी वहां एक पेड़ से मधुमक्खियों ने शवयात्रा में शामिल लोगों पर हमला बोल दिया और डंक मारना शुरू किया तो भगदड़ मच गई। नौजवान तो भाग लिए लेकिन बुजुर्ग, उम्र दराज लोग मधुमक्खियों के हमले की चपेट में आ गए।

ये आए चपेट में
कोंच। मधुमक्खियों के हमले की घटना में मृतका लल्ला बेटी का पति जयराम कुशवाहा, संतोष चतुर्वेदी, ओमप्रकाश, राघवेन्द्र,विनय पटैरिया, महेन्द्र,अजय, जगदीश, मानसिंह, ब्रजेश,सहित तमाम लोगों को मधुमक्खियों ने डंक मार गंभीर रूप से घायल किया।जिनका उपचार किया जा रहा है।
क्या बोले जिम्मेदार
घुसिया गांव में शवयात्रा में मधुमक्खियों के हमले से लोगों के घायल होने की सूचना थाने पर किसी ने नहीं दी। और न ही ये मामला मेरे संज्ञान में है।
अरूण कुमार राय
प्रभारी निरीक्षक कोंच

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *