Breaking News
October 18, 2026 8:38 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

औरैया में वोटर लिस्ट में हेराफेरी का आरोप, सपा MLA प्रदीप यादव ने ADM पर साधा निशाना औरैया।समाजवादी पार्टी के विधायक प्रदीप

पंकज दुबे/ स्वतंत्र हित 

औरैया।समाजवादी पार्टी के विधायक प्रदी यादव ने जिले के एडीएम अविनाश चंद्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अछल्दा और फफूंद क्षेत्र की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर हेराफेरी की जा रही है। विधायक ने दावा किया कि “2003 की वोटर लिस्ट में जिन लोगों के नाम दर्ज थे, उन्हीं नामों को ऑनलाइन प्रक्रिया में गड़बड़ कर बदला जा रहा है।”

विधायक प्रदीप यादव के अनुसार जब उन्होंने इस पूरी अनियमितता को लेकर एडीएम अविनाश चंद्र से शिकायत दर्ज कराई तो अधिकारियों का रवैया टालमटोल वाला रहा। आरोप है कि एडीएम ने नाराज़गी जताते हुए कहा— “मुझे शासन को प्रोग्रेस रिपोर्ट भेजनी है… हम अपना काम कर रहे हैं, आप अपना काम कीजिए।”

इन आरोपों के बाद विधायक प्रदीप यादव ने इस मामले की जानकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और चुनाव आयोग को भेज दी है। उन्होंने मांग की है कि औरैया के जिलाधिकारी व प्रशासन इस प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लें और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करें।

विधायक ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की जड़ है और इसमें किसी भी प्रकार की हेराफेरी अस्वीकार्य है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते जांच न हुई तो पार्टी व्यापक आंदोलन करेगी।

 

 

 

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *