Breaking News
October 18, 2026 8:40 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने दी जान, घर में फंदे फर लटका मिला शव

 

कल रात ही ड्यूटी से लौटे थे

आलम खान

झांसी । प्रेमनगर थाना इलाके के नगरा निवासी भगवानदास वर्मा (57) आरपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। वह आरपीएफ के डॉग स्क्वायड में तैनात थे। बृहस्पतिवार की रात वह ड्यूटी से घर लौटे थे।
झांसी जिले के प्रेननगर थाना क्षेत्र में आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर का शव घर में फंदे पर लटका हुआ मिला है। वह गुरुवार की रात ड्यूटी से लौटे थे। खाना खाने के बाद सोने के लिए कमरे में चले गए थे, शुक्रवार की सुबह उनका शव फंदे पर लटका मिला। डॉग स्क्वाड और पुलिस ने छानबीन की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सुबह आठ बजे उन्हें ड्यूटी पर जाना था। जब वे काफी देर तक नहीं जगे तो बेटा उन्हें जगाने पहुंचा दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। बेटे ने खिड़की से झांककर देखा तो उनका शव फंदे पर झूल रहा था। यह देख बेटे की चीख निकल गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए । सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अब तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *