Breaking News
October 18, 2026 8:40 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

शकुन्तला देवी इंटर कालेज में बड़ी धूमधाम से मनाया गया 79 वा स्वतंत्रता दिवस

संजय सक्सेना 

मैनपुरी। रामनगर में 79 वा स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कंचन वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर झंडे को सलामी दी और सभी लोगों ने मिलकर राष्ट्रगान गाया।
कार्यक्रम के आरंभ में सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना का गुणगान किया गया। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।इस अवसर पर विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा अनेको रंगारंग एवं देश प्रेम से ओतप्रोत मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई जिनकी सभी दर्शकों ने सराहना की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अनिल वर्मा ने कहा कि 15 अगस्त का दिन हम सभी भारतीयों के लिए गर्व, सम्मान और देशभक्ति की भावना से भरा होता है। यह दिन हमें स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश को अंग्रेजी हुकूमत से आज़ादी दिलाने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इस दिन के ऐतिहासिक महत्व को हम सभी को ध्यान में हमेशा रखना चाहिए।
विद्यालय की निदेशिका कंचन वर्मा ने कहा कि भारत हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाता है, जो 1947 में ब्रिटिश शासन से आज़ादी मिलने की याद में मनाया जाता है। यह सिर्फ एक राष्ट्रीय अवकाश नहीं, बल्कि उन शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान देकर हमें आज़ादी दिलाई। यह दिन छात्रों के लिए भी खास महत्व रखता है, क्योंकि इसी अवसर पर उन्हें देश के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष और वीरों की गाथाओं से परिचित कराया जाता है। आज के दिन स्कूलों और कॉलेजों में भाषण, निबंध लेखन, कविता पाठ, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन इसलिए होता है, जिससे नई पीढ़ी में देश के प्रति गर्व और जिम्मेदारी की भावना जागृत हो।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *