Breaking News
October 2, 2026 5:39 am
News
विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?कानपुर हाईटेक सिटी या गड्ढों और नालों का शहरजीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. संजय काला के नेतृत्व में एक और जटिल सर्जरी सफलशादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावास

स्वतंत्र हित 
अमर नाथ शर्मा
सोनभद्र। करीब 7 वर्ष पूर्व महिला को शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किए जाने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/सीएडब्लू , सोनभद्र बिपिन कुमार तृतीय की अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई। उसके ऊपर 25 हजार रूपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक घोरावल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने 17 अक्तूबर 2019 को कोर्ट में 156(3) दंड प्रक्रिया संहिता के तहत दिए प्रार्थना पत्र में अवगत कराया था कि उसके पति वर्ष 2006 से नासिक महाराष्ट्र में कार्य करते हैं। समय समय पर वे घर आते हैं और उसके खाते में पैसा भेजते रहते हैं। इसकी जानकारी होने पर घोरावल थाना क्षेत्र के परसौना गांव निवासी बबुन्दर पुत्र जोखन अपने साथी के साथ उसके घर आया और 10 हजार रुपये कर्ज की मांग करने लगा। जब पैसा न होने की बात कही गई उसके बावजूद बबुन्दर अक्सर उसके घर आने लगा और शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन सम्बंध बनाने लगा। करीब 6 माह तक ब्लैकमेल कर सम्बंध बनाता रहा। इतना ही नहीं उसे ब्लैकमेल कर डरा धमकाकर 10 हजार रुपये भी ले लिया। मोबाईल पर उसे अश्लील मैसेज भेजने लगा और बातचीत भी करता था। पति के भेजे एक लाख रुपये भी ले लिया। इतना भयभीत कर दिया था कि अपने पति से भी कुछ नहीं बता सकी। इसकी सूचना उम्भा चौकी और घोरावल थाने में दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जब पति घर आए तो सारी बात बताई। कोर्ट के आदेश पर घोरावल कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने बबुन्दर के विरुद्ध कोर्ट में दुष्कर्म, जान मारने की धमकी, अमानत में खयानत व आपराधिक षडयंत्र में चार्जशीट दाखिल किया था।
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 25 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बहस की।

  • Related Posts

    वाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तार

    स्वतंत्र हित  अमर नाथ शर्मा सोनभद्र/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

    सर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

    नौबस्ता क्षेत्र में हाईवे किनारे वर्षों से चल रहा वाहनों की मरम्मत का कारोबार, हादसों का भी बना खतरा स्वतंत्र हित / सुशील निगम  कानपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *