Breaking News
June 5, 2026 11:18 pm
News
एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

डंपर की टक्कर से मासूम बालिका की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंपा

पुलिस ने बालिका के शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमॉर्टम

गोण्डा। जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गई। मनकापुर गांव की रहने वाली आरुही अपने माता-पिता के साथ रुदापुर समय माता मंदिर दर्शन के लिए आई थी। हादसा मनकापुर-नवाबगंज मार्ग पर मंदिर के पास हुआ। नवाबगंज से मनकापुर की ओर आ रहे एक डंपर ने बालिका को रौंद दिया। घटना में बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने डंपर चालक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मनकापुर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने डंपर को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
मृतक के परिजनों ने डंपर चालक के विरुद्ध मनकापुर कोतवाली में लिखित तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मासूम बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

  • Related Posts

    एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

    स्वतंत्र हित/ पंकज दुबे  कानपुर नगर। कमिश्नरेट पुलिस ने एक करोड़ 27 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंबई से एक आरोपी को…

    बेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

    के.के.चतुर्वेदी  औरैया/बेला। शनिवार सुबह करीब 11 बजे थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *