Breaking News
October 18, 2026 7:46 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

अपना दल एस के क्षेत्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

आलम खान
विशाल अहमद कैफ़ी

जालौन,कोंच। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा गत दिनों पूर्व जनपद जालौन, झांसी एवं ललितपुर को मिलाकर पार्टी में क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए दिरावटी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आनंद पटेल बाबूजी बोहरा के प्रथम आगमन पर यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत सम्मान किया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार की दोपहर में दर्जनों चार पहिया वाहनों के लंबे काफिले के साथ नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सर्वप्रथम पंचानन चौराहे पर स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पहुंचे जहां उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उनका काफिला कैलिया बाईपास मार्ग से होते हुए बजरिया के रास्ते नगर में प्रवेश किया। चंदकुआं पर उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। खुली जीप में सवार आनंद का कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के बीच तिलक और माल्यार्पण कर जगह जगह स्वागत सम्मान किया, साथ ही गोले दागे। वहीं नहर निरीक्षण भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देशन में मंडल के तीनों जनपदों में आगामी पंचायत चुनावों में जिला पंचायत की प्रत्येक सीट पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। उन्होंने कहा कि तीनों जनपदों में पार्टी को विस्तार देने के लिए लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा और कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है, उस जिम्मेवारी पर खरा उतरने का वह हर संभव प्रयास करेंगे। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कालका प्रसाद पटेल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अहमद खां मंसूरी, पार्टी के झांसी जिलाध्यक्ष दीपेंद्र पटेल सुट्टा, बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति के अध्यक्ष अवधेश पटेल, समिति के वरिष्ठ सदस्य गुलज़ारी लाल निरंजन सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी के नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *