Breaking News
October 18, 2026 8:40 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

मां दुर्गा, ब्रह्मा-विष्णु और ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले ‘सरोज सरगम’ के खिलाफ FIR

कुशल गुप्ता

स्वतंत्र हित

कानपुर।यूट्यूब पर धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर निवासी “सरोज सरगम” द्वारा सात दिन पूर्व अपलोड किए गए एक वीडियो में मां दुर्गा, भगवान ब्रह्मा, भगवान विष्णु एवं ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आते ही सनातन धर्मावलंबियों में आक्रोश फैल गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए सवर्ण आर्मी ने सोमवार को कमिश्नरेट थाना बिठूर पहुंचकर “सरोज सरगम” के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। थानाध्यक्ष ने संगठन के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि मामले की गहन जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

इस दौरान सवर्ण आर्मी प्रदेश सचिव विवेक अग्निहोत्री, जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष शुभम पाठक व शुभम शुक्ला, मीडिया प्रभारी अनिल बाजपेई, सदस्य मोहन दीक्षित, गोपाल दीक्षित, श्री परशुराम सेवा समिति अध्यक्ष पं. जयप्रकाश मिश्रा, अंकित ठाकुर, पवन तिवारी, करण मिश्रा, हिमांशु अवस्थी, पीयूष गुप्ता, शशांक तिवारी, पीयूष पंडित, सत्यम बाजपेई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले इस प्रकरण को लेकर संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर दोषी के खिलाफ जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन की राह अपनाई जाएगी।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *