Breaking News
September 20, 2026 2:03 pm
News
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR के बाद भी गिरफ्तारी नहींकाम अधूरा कागजों पर पूरा। काकोरी खंडविकास में विकास कार्य पर उठे सवाल।कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापित

 

स्वतंत्र हित

संवाददाता मो०बारिश

कन्नौज/गुरसहायगंज /शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की पालिका की टीम ने नगर के मुख्य तिराहे और उसके आसपास ‘नो वेंडिंग जोन’ में अवैध रूप से खड़े पथ विक्रेताओं को हटाकर उन्हें फर्रुखाबाद रोड स्थित ‘वेंडिंग जोन संख्या-03’ में व्यवस्थित किया.अधिशासी अधिकारी (EO) अनिल पंडित ने सख्त चेतावनी दी है कि शहर के मुख्य चौराहों और तिराहों पर अब किसी भी स्थिति में ठेली या रेहड़ी लगाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी पथ विक्रेता प्रतिबंधित क्षेत्र (नो वेंडिंग जोन) में अपनी दुकान लगाता पाया गया, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर चालानी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।ईओ ने कहा कि नगर पालिका ‘स्ट्रीट वेंडिंग एक्ट’ का पूर्णतः अनुपालन कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी नो वेंडिंग जोन की नियमित रूप से निगरानी की जाएगी और वहां मिलने वाले विक्रेताओं को वेंडिंग जोन में ही प्रतिस्थापित किया जाएगा।शनिवार को चली इस कार्रवाई के दौरान शानू, मझले, इमरान, लालू, गुड्डू,सुरेश,इकबाल और भूरा समेत कुल 19 पथ विक्रेताओं को चिन्हित कर उन्हें वेंडिंग जोन संख्या-03 में स्थान आवंटित किया गया। इस दौरान पालिका के कर्मचारी आकाश कुमार, अशोक कुमार, राजन बाबू और सुधांशु सक्सेना सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

  • Related Posts

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

    अभियुक्त पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप स्वतंत्र हित / सत्य पाल सिंह लखनऊ/दुबग्गा थाना क्षेत्र की करीब 35 वर्षीय…

    काम अधूरा कागजों पर पूरा। काकोरी खंडविकास में विकास कार्य पर उठे सवाल।

    आरसीसी सड़क का काम अधूरा, करीब 100 मीटर रास्ता अब भी कच्चा; ग्रामीणों ने ठेकेदारों पर लगाए घोटाले के आरोप स्वतंत्र हित /सत्य पाल सिंह लखनऊ काकोरी / विकासखंड की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *