Breaking News
September 1, 2026 10:48 am
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

दरोगा से फरियादी परेशान, वायरल ऑडियो पर भी नहीं हुई कार्रवाई

अश्वनी श्रीवास्तव

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में थाना भरतकूप के एक दरोगा राहुल पांडे की काली करतूतें सामने आई हैं, जिससे न केवल पुलिस महकमे की छवि पर सवाल उठ रहे हैं, बल्कि महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी गंभीर चिंता जताई जा रही है। दरोगा द्वारा एक महिला फरियादी के साथ थाने में की गई गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
वायरल ऑडियो में साफ-साफ सुनाई दे रहा है कि दरोगा राहुल पांडे न सिर्फ महिला से अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, बल्कि उसे मानसिक और शारीरिक रूप से उत्पीड़ित भी कर रहे हैं। यह घटना उस समय की है जब महिला शिकायत लेकर थाना पहुंची थी। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा और आक्रोश फैल गया है, क्योंकि यह घटना महिला सुरक्षा के दावे को पूरी तरह से ध्वस्त कर रही है।
ऑडियो वायरल होने के बाद चित्रकूट जिले में पुलिस विभाग के खिलाफ जनता का आक्रोश चरम पर है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या पुलिस विभाग ने अपनी कार्रवाई में इतनी ढिलाई क्यों बरती है? स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस तरह के नशे में धुत पुलिसकर्मी जनता के साथ घिनौना व्यवहार करते हैं, लेकिन फिर भी उच्च अधिकारी आंखें मूंदे हुए हैं। यह घटना इस बात को भी उजागर करती है कि पुलिस महकमा कभी-कभी अपने जिम्मेदारियों से पलायन करता है और गलत कार्यों को बढ़ावा देता है।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में झटका
उत्तर प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा को लेकर कई योजनाओं और अभियान चला रही है, लेकिन इस तरह की घटनाओं से सरकार के प्रयासों पर सवाल खड़े होते हैं। जब पुलिसकर्मी ही महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार करेंगे, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा? महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, और ऐसे मामलों में प्रशासन की प्रतिक्रिया और कार्रवाई की गंभीरता पर सवाल उठने लगे हैं।
प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि अब पुलिस प्रशासन को इस मामले में सख्त और त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। यह पहला मौका नहीं है जब पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक व्यवहार सामने आया हो, लेकिन इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब यह घटना थाने के भीतर घटी और उसकी रिकॉर्डिंग वायरल हो गई।
अब देखना यह है कि चित्रकूट पुलिस अधीक्षक (SP) इस मामले में किस प्रकार की कार्रवाई करते हैं। क्या वो इस मामले में तत्काल और सख्त कदम उठाएंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके? या फिर यह मामला भी कुछ समय बाद ठंडा पड़ जाएगा और पुलिस महकमे का रवैया वही पुराना रहेगा?
चित्रकूट के थाना भरतकूप में घटित यह घटना पुलिस विभाग के लिए एक कड़ा संदेश हो सकती है। यदि प्रशासन समय रहते इस पर कड़ा कदम नहीं उठाता, तो यह निश्चित ही पुलिस महकमे की छवि को और भी धूमिल कर देगा। अब यह सवाल बाकी है कि क्या यह घटना सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बनेगी, या यह भी अन्य घटनाओं की तरह दबी रह जाएगी।

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *