Breaking News
April 18, 2026 4:53 pm
News
कानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्यानवाबगंज पुलिस से मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, दोनों के पैरों में लगी गोलीयुद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

उन्नाव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में लूट की घटना का खुलासा

आशीष सिंह 

स्वतंत्र हित

उन्नाव पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 24 घंटे के अंदर लूट की घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस मुठभेड़ में लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो इनामिया लुटेरे गिरफ्तार किए गए हैं।

आज दिनांक 10 सितंबर 2025 को समय करीब 19:40 बजे थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा ग्राम लखापुर गांव के पास स्थित त्रिभुवन खेड़ा तिराहे पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को रोका गया, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना नाम रामू पुत्र गुरु प्रसाद उम्र करीब 40 वर्ष निवासी रसूलपुर थाना बछरावां जनपद रायबरेली और राजू पुत्र हफीज उम्र करीब 42 वर्ष निवासी गुटकुशहन फुलेन्डी थाना बछरावां जनपद रायबरेली बताया। दोनों ने दिनांक 09 सितंबर 2025 को थाना गंगाघाट क्षेत्र में डाकतार कॉलोनी में घर में घुसकर महिलाओं को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम देने का अपराध स्वीकार किया।

उनके कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 खोखा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर, लूट के 01 लाख 05 हजार रुपये और मोटरसाइकिल बरामद की गई। दोनों घायल अभियुक्तों को जिला अस्पताल भेजा गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्नाव पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

  • Related Posts

    कानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?

    मानवाधिकार लड़ाई को नई धार, “वर्ल्ड एक्रेडिटेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स” के तहत डॉ. तारिक ज़की की पहल सुर्खियों में दहेज, दुष्कर्म प्रयास जैसे गंभीर आरोपों में FIR नहीं — पीड़िता…

    नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:

    एआरटीओ के घर में घुसी स्कॉर्पियो, गार्ड बाल-बाल बचा, CCTV वायरल स्वतंत्र हित/रजत शर्मा  कानपुर। के रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित विकास नगर में देर रात नशे में तेज रफ्तार वाहन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *