Breaking News
October 21, 2026 11:14 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

नवीन ज्वैलर्स लूटकांड का छठा आरोपी पुलिस के हाथ लगा

आलम खान
विशाल अहमद कैफ़ी

नाम बदल कर ओरछा में छुपा था लुटेरा
कोंच पुलिस का गुड वर्क, ख़ोज निकाला लुटेरे को

नवीन ज्वैलर्स लूटकांड का छठा लुटेरा आरोपी
लुटेरा सुंदरम उर्फ चौधरी बना था अक्षय प्रताप

जालौन,कोंच। कोंच पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल कर नवीन ज्वैलर्स लूटकांड के छठे आरोपी को मध्यप्रदेश के ओरछा से गिरफ्तार कर लिया है।लुटेरा नाम बदल कर ओरछा में छुपा था।जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

15 मई को दिनदहाड़े तमंचों की नोंक पर कस्बे के मोहल्ला पटेल नगर में सर्राफा कारोबारी नवीन ज्वैलर्स की दुकान पर छह नकाबपोश बदमाशों ने डकैती की घटना को दुस्साहसिक ढंग से अंजाम दिया था। उक्त घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक अनावरण करते हुए पांच अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन मास्टर माइंड ने यहां की पुलिस को चकमा देकर सीमावर्ती मध्यप्रदेश के ओरछा पहुंच गया था। जहां पर पुलिस ने उसे तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया था। कई दिनों तक तो पुलिस उसके नाम को लेकर भ्रमित रही क्योंकि ओरछा में वह अक्षय प्रताप के नाम से जेल भेजा गया था। जबकि कोंच कोतवाली पुलिस उसे सुंदरम उर्फ चौधरी के नाम से जानती थी। जब काफी पड़ताल करने के बाद कोतवाली पुलिस आश्वस्त हो गई कि सुंदरम ही अक्षय प्रताप है तो पुलिस ने डकैती जज के यहां से पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी, जो मंजूर हो गई है। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार पांडे उक्त अक्षय प्रताप को ओरछा उप कारागृह से चेहरा बंद कर कोंच लाए और पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर देवगांव के पास से लूटा गया एक और सिंहासन बरामद कर लिया।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *