Breaking News
October 18, 2026 3:23 pm
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

मिशन इकदिल ब्लाक की बैठक संपन्न, एक माह में ब्लाक की घोषणा ना हुयी तो पुनः आंदोलन होगा : दीपक राज

इकदिल।, मिशन इकदिल ब्लॉक की बैठक इकदिल में संपन्न हुयी जिसकी अध्यक्षता वयोवृद्ध समाजसेवी दीवान चंद्र सोनी ने की तथा संचालन सह संयोजक डॉ. सुशील सम्राट ने किया l संयोजक दीपक राज ने कहा है कि एक माह में इकदिल ब्लाक की घोषणा ना हुयी तो पुनः आंदोलन होगा l उन्होंने कहा कि शासन एवं प्रशासन के स्तर पर नवीन विकासखंड इकदिल बनाने को लेकर सभी कार्यवाहियां तीन चार वर्ष पूर्व ही पूर्ण हो चुकी हैं परंतु अभी तक यह सरकार ब्लॉक की घोषणा को लेकर टालमटोल कर रही है l ब्लाक से सम्बधित प्रपत्र लेकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार लखनऊ में भी गया था वहां भी आश्वासन दिया गया था लेकिन अभी तक कुछ नही हुआ l सह संयोजक डॉ. सुशील सम्राट ने कहा कि इकदिल विकास खण्ड की मांग 10 वर्षों से अधिक समय से चल रही है अब तक केवल आश्वासन मिला ब्लाक की घोषणा नही हुयी जिससे क्षेत्र की जनता में भारी रोष व्याप्त है l डॉ. सम्राट ने कहा कि जब तक इकदिल विकास खण्ड की घोषणा नही होगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा l अध्यक्षता कर रहे दीवान चंद्र सोनी ने कहा कि इकदिल ब्लाक की मांग जायज है सरकार को ब्लाक की घोषणा करनी होगी तभी शांत बैठेगें l बैठक में नन्दराम प्रधान कल्यानपुर, प्रमोद कुमार प्रधान शेखूपुर जखौली, देवेश कुमार प्रधान प्रतिनिधि चाँदनपुर, भुवनेश कुमार, अभिषेक राजपूत, जितेंद्र सिंह राजपूत, राजीव कुमार, अंकित राजपूत आदि उपस्थित थे l

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *