Breaking News
October 21, 2026 11:14 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

बिना एडमिट कार्ड कैसे बैठे डीएलएड की परीक्षा में : छात्र अमन दीक्षित

कई घंटे प्रदर्शन के बाद भी सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर टिकी 29 छात्रों की उम्मीदें

साल बर्बाद ना जाए सर इतना तो करा दीजिए 

आशीष सिंह

स्वतंत्र हित 

नवाबगंज, उन्नाव।अजगैन क्षेत्र के चमरौली के पास स्थित एक कालेज में डीएलएड के छात्र-छात्राओं की कल से परीक्षा है पर उनको एडमिट कार्ड न देने से छात्र-छात्राओं ने कालेज के बाहर प्रदर्शन किया और पुलिस को सूचना पर कोई हल न निकलने से वो जिलाधिकारी के आवास पर आकर न्याय मांग की है ।कालेज में पढ़ने वाली छात्रा कीर्ती,शालू वर्मा,पूजा यादव ,अमन दीक्षित ने बताया की उन लोगो का सारा पैसा जमा है और उनको बीते एक सप्ताह से एडमिट कार्ड देने के लिये आश्वासन दिया जा रहा है ।ऐसे 29 छात्र –छात्राये है ।सोमवार से परीक्षा होगी और इसके लिये एडमिट कार्ड चाहिये ।बच्चो का कहना था की रोज उनको बुलाया जाता था और कल आने की बात कहकर वापस कर दिया जाता है ।अब जब सोमवार को परीक्षा है तो वो रविवार को कालेज आय़े पर यहां कोई नही मिला और एक पत्र दिया गयी की 29 छात्रो का बोर्ड में रजिस्ट्रेशन नही हो पाया है वो दोबारा कराया जा रहा है जिसकी परीक्षा आगे होगी ।पर ये बताने वाला कोई नही की जब रजिस्ट्रेशन नही हुआ तो पैसै क्यो जमा कराये औऱ रोज चक्कर क्यो लगवा रहे थे।कालेज गेट न खुलने पर छात्र-छात्राओ ने गेट पर प्रदर्शन किया और पुलिस को बुलायी जब कोई हल नही निकला तो सभी लोग जिलाधिकारी आवास पंहुचे वहां सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल पंहुचे और बच्चो से प्रार्थना पत्र लेकर उनको सोमवार कालेज में जाने के लिये कहां और कालेज की तरफ से लिखित देने की बात बताई की उन लोगो की परीक्षा 15 नंवम्बर को करायी जायेगी ।तब सभी छात्र –छात्राये वापस आये ।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *