Breaking News
October 17, 2026 6:34 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

ब्रज की रसोई: लखनऊ में जरूरतमंदों के लिए सेवा की अनूठी मिसाल

राजेन्द्र तिवारी 

लखनऊ। इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के संस्थापक विपिन शर्मा समाज के जरूरतमंदों की सेवा में सतत प्रयासरत हैं। इसी संकल्प को साकार करने के लिए उन्होंने ब्रज की रसोई की स्थापना की, जो आशियाना क्षेत्र में वर्षों से गरीबों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध करा रही है।
सामाजिक कार्यकर्ता रामकुमार दोहरे के अनुसार, यह पहल भूखों को भोजन देने के साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की सहायता भी करती है। वहीं सदस्य दीपक भुटियानी ने बताया कि इसका उद्देश्य किसी को भूखा न सोने देना है। संस्था के वरिष्ठ सदस्य पंकज राय ने इसे सबसे बड़ा पुण्य कार्य बताते हुए कहा कि यह जरूरतमंदों में नई आशा जगाता है।
संस्था के सदस्य संजय सिंह ने बताया कि ब्रज की रसोई सैकड़ों गरीबों को पौष्टिक भोजन देती है, खासतौर पर कुपोषित बच्चों पर ध्यान दिया जाता है। आगे सदस्य आशीष श्रीवास्तव ने भोजन में पोषण व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की बात कही। इसी तरह संस्था की सदस्य गीता प्रजापति ने इसे निस्वार्थ समाज सेवा की प्रेरणादायी मिसाल बताया, जबकि निशांत सिंह ने कहा कि यह अभियान तेजी से फैल रहा है।
विकास पाण्डेय ने सक्षम लोगों से इस मुहिम में योगदान की अपील की।
संस्था के सक्रिय सदस्य संजय श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि आज के निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम में आलू मटर टमाटर की सब्जी और चावल का वितरण किया गया। यह भोजन रतन खंड पानी टंकी के पास स्थित झुग्गियों, निर्माणाधीन विद्यालय के श्रमिकों और उनके परिवारों, तथा जोन-8 के सामने की झुग्गियों में रहने वाले लोगों व उनके परिवारों को दिया गया। इस अभियान में करीब 890 लोगों को भोजन वितरित किया गया।
इस कार्यक्रम में पंकज राय, रामकुमार दोहरे संजय श्रीवास्तव, विकास पाण्डेय, संजय सिंह , दीपक भुटियानी, आशीष श्रीवास्तव, नवल सिंह निशांत सिंह, दीपांशु आनन्द, मुकेश कनौजिया, अशोक कुमार और गीता प्रजापति सहित कई समाजसेवियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के संस्थापक विपिन शर्मा ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया और इस सेवा कार्य को आगे भी जारी रखने का संकल्प दोहराया।
ब्रज की रसोई लखनऊ में सामाजिक सद्भाव और मानवता का एक उज्ज्वल उदाहरण बन चुकी है। इस पहल ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि हर व्यक्ति थोड़ा-थोड़ा सहयोग करे, तो कोई भी भूखा नहीं रहेगा।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *