Breaking News
October 18, 2026 8:38 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

फैक्ट्री प्रबंधन ने मजदूरों को 450 किमी दूर भेजनें का दिया आदेश, आक्रोशित मजदूर जमीन पर उतरे

शैलेन्द्र पाण्डेय 

उन्नाव । दो सैकड़ा मजदूर आक्रोशित होकर जमीन पर उतर आए। मजदूरों का आरोप है कि वह यहां की मिर्जा फैक्ट्री में काम करते हैं अब उनको आदेश दिया गया है उन्नाव में उनके लिए काम नहीं है इसलिए अब सबको नोएडा भेजा जा रहा है। मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया है की ₹8000 में नोएडा इसलिए भेजा जा रहा है क्योंकि इतने कम सैलरी में कोई नोएडा जाएगा नहीं और इसी बहाने मजदूरों को काम से निकाल दिया जाएगा। मजदूरों के साथ आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी ने भी प्रदर्शन किया और अपनी मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।

उन्नाव कलेक्ट्रेट के बगल में झाड़ी शाह मजार के पास बुधवार को लगभग दो सैकड़ा मजदूरों ने प्रदर्शन किया। मजदूरों के साथ आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद थे। मजदूरों का आरोप है कि वह यहां की मिर्जा फैक्ट्री में काम करते हैं और अब अचानक आदेश दिया गया है कि उन सब का नोएडा तबादला कर दिया गया है। मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी तनख्वाह केवल 8000 है और 8000 में कोई भी मजदूर नोएडा काम नहीं करने जाएगा यह फैक्ट्री प्रबंधन भली बात जानता है तो इसी बहाने मजदूरों को निकालने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। मजदूरों के प्रदर्शन की जानकारी पर सिटी मजिस्ट्रेट राजू राज मौके पर पहुंचे और मजदूरों ने आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी के साथ अपनी मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा। मजदूरों ने निकाले हुए सभी मजदूरों की बहाली की मांग उठाई है, कहा है कि इन मजदूरों को मिर्जा यूनिट जिले के किसी भी इकाई में रखें। इसके साथ-साथ होली और माहे रमजान जैसे महापर्व को संज्ञान में लेकर मजदूरों को इस महीने का वेतन दिया जाए और अगर स्थानांतरण किया जाए तो वेतन कई गुना किया जाए और उन्हें रहने खाने की व्यवस्था की जाए इसके साथ-साथ अचानक निकालने के फैसले की थी जांच कराई जाए।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *