Breaking News
October 18, 2026 8:40 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

एनटीपीसी ऊँचाहार में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

मनोज पांडेय

प्रयागराज। एनटीपीसी ऊँचाहार में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी कर्मचारियों, परिवारजनों एवं सीआईएसएफ कर्मियों के लिए एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। वर्ष 2025 की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” पर आधारित इस सत्र का आयोजन योग प्रोटोकॉल के अनुरूप किया गया। योग प्रशिक्षक द्वारा उपस्थित जनो को पहले योग अभ्यास, फिर प्राणायाम एवं अन्य शारीरिक क्रियाओं का सूक्ष्म एवं प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ इस सत्र में भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का लाभ उठाया।

महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) आशुतोष बिस्वास ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर हम शरीर को स्वस्थ और मन को संतुलित रख सकते हैं। कार्यक्रम में कर्मचारियों, महिलाओं और बच्चों ने मंच पर विविध योगासनों का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मानव संसाधन प्रमुख, सभी विभागाध्यक्ष, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीनिवास शर्मा द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *