Breaking News
⚡ बड़ी खबर
<span class='secondary-title'>जनगणना 25 जनवरी से 28 फरवरी के बीच</span>: यूपी समेत पांच राज्यों में अभी नहीं होगी गिनती●पुल से छलांग लगाने की तैयारी में थी महिला फरिश्ता बनकर पहुंचे ट्रैफिक सिपाही कपिल●बारिश के बीच श्रद्धालुओं के लिए सहारा बना प्रशासन डीएम एसएसपी ने संभाली व्यवस्था●कांग्रेस नेता आनंद शुक्ला उर्फ राजा भैया का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया●निरंकुश ई रिक्शा चालक, बेखौफ वसूलीबाज़, मूकदर्शक पुलिस, परेशान सिर्फ जनता●<span class='secondary-title'>खबर में त्रुटि पर स्वतंत्र हित</span>: स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन●प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति●कानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!●विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविर●वाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तार●

नौगवा सलारपुर पुल पर मिट्टी डालने से बढ़ी परेशानी, डामर न होने से आवागमन बाधित

स्वतंत्र हित/रामबाबू अवस्थी

उन्नाव। नवाबगंज क्षेत्र के नौगवा–सलालपुर मार्ग पर बने पुल पर एक वर्ष बीत जाने के बाद मिट्टी तो डाल दी गई है, लेकिन डामर न डाले जाने से आवागमन बाधित हो गया है। पुल के ऊपर मिट्टी जमा होने के कारण वाहन फिसल रहे हैं, जिससे लोगों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण के बाद से अब तक सड़क को पूरी तरह दुरुस्त नहीं किया गया। हाल ही में मिट्टी डालकर रास्ता बराबर करने का प्रयास जरूर किया गया, लेकिन डामर न होने के कारण यह व्यवस्था अस्थायी साबित हो रही है। बारिश या अधिक आवागमन के चलते मिट्टी उखड़ जाती है, जिससे समस्या और गंभीर हो जाती है।

ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि पुल पर जल्द से जल्द डामर डालकर स्थायी समाधान किया जाए, ताकि आवागमन सुचारू हो सके।

  • Related Posts

    पुल से छलांग लगाने की तैयारी में थी महिला फरिश्ता बनकर पहुंचे ट्रैफिक सिपाही कपिल

    कचेहरी पुल पर मची हलचल सिपाही की सूझबूझ ने बचाई महिला की जिंदगी ब्यूरो उन्नाव/विपिन दीक्षित  उन्नाव। जिंदगी से हार मानकर कचेहरी पुल से छलांग लगाने जा रही महिला के…

    बारिश के बीच श्रद्धालुओं के लिए सहारा बना प्रशासन डीएम एसएसपी ने संभाली व्यवस्था

    गौरी गांव में शिव महापुराण कथा को लेकर यातायात और पार्किंग का लिया जायजा ब्यूरो उन्नाव /विपिन दीक्षित उन्नाव। बारिश के बीच शिव महापुराण कथा में पहुंच रहे श्रद्धालुओं की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *