Breaking News
July 18, 2026 4:05 am
News
उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

कोंच एसडीएम की पहल: पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए बांटे सकोरे

आलम खान
विशाल अहमद कैफ़ी

पक्षी संरक्षण को लेकर प्रशासन की पहल, मुहिम को सफल बनाने को आगे हाथ

सामाजिक कार्यकर्ताओ के जरिए घर-घर भेजे जा रहे सकोरे
जागरूक लोग पेड़ों पर बांध खाने की भी करते हैं व्यवस्था

पूर्व सभासद को सकोरा देतीं एसडीएम

पक्षी संरक्षण को लेकर सकोरे बांटने की जानकारी देती एसडीएम

जालौन।कोंच उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह गर्मियों में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए पहल कर रही हैं। ये काम सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं की टोली शहरभर के पेड़ों पर सकोरे बांध रहे हैं और उनमें पानी भर रहे हैं। दाने-पानी का खर्च भी युवा मिलकर वहन कर रहे हैं। सोमवार को एसडीएम ने एक सैकड़ा सकोरे बांट लोगों को जागरूक किया।

इन दिनों कोंच में जमकर गर्मी पड़ रही है। सोमवार को 43डिग्री पर तापमान था। ऐसे में पक्षियों की पानी की कमी से मौत न हो, उसके लिए एसडीएम ने सामाजिक कार्यकर्ता और युवाओं की मदद से पहल की है। ऐसे ही प्रयास में लगी एसडीएम ज्योति सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी में पक्षियों को भी पानी की बेहद जरूरत होती है। हमने सामाजिक कार्यकर्ताओं से मिलकर इस पर विचार किया गया और सड़क किनारे लगे पेड़ों पर सकोरे (पक्षियों के लिए पानी से भरा कटोरा) लगाए हैं। प्लास्टिक के बाउल नुमा इन सकोरों में रस्सी बांधकर पेड़ों पर लटकाया जा रहा है। इनमें पक्षियों के लिए पानी और दाना डाला जाता है। यहां पक्षी झुंड बनाकर आते हैं और सकोर के ऊपर बैठकर दाना पानी लेते हैं।इस काम में आगे आए पूर्व सभासद अनिल पटेरिया, सूरज ज्ञान महाविद्यालय के प्रबंधक अंकुर यादव, आंनद पांडेय, हाजी मोहम्मद अहमद, अनिल वैद, प्रमोद कुमार शुक्ला,कढ़ोरे लाल यादव बाबू जी ने बताया कि यूं तो लोग घरों में सकोरे रखकर पक्षियों के पानी की व्यवस्था करते हैं, लेकिन यह बहुत कम संख्या में होती है। यह मुहिम प्रशासन की पहल पर जून तक चलाएंगे।
दोपहर में जहां लोग गर्मी से बचने के लिए कूलर-एसी के पास पहुंच जाते हैं। वहीं अब युवाओं की यह टोली बोतलों में पानी लेकर सड़कों पर निकलेगी। बोतलों के पानी से पेड़ों पर बांधे गए सकोरे भरे जाएंगे। सकोरों में दाना भी डाला जाएगा । पूर्व सभासद ने बताया कि सकोरों में पानी भरने के लिए हमारी टोली के सदस्यों के अलावा लोग भी जिम्मेदारी ले रहे हैं। बाजार में लगे सकोरों में निरंतर पानी भरने दाना रखने के लिए आसपास के दुकानदार भी आगे आए हैं।

  • Related Posts

    उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…

    निष्कासित कर्मचारी के आरोपों से मचा हड़कंप.. स्वतंत्र हित/संवाददाता उन्नाव। अगर एक निष्कासित कर्मचारी के आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो उन्नाव का एआरटीओ कार्यालय केवल ड्राइविंग लाइसेंस जारी…

    नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापित

      स्वतंत्र हित संवाददाता मो०बारिश कन्नौज/गुरसहायगंज /शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की पालिका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *