Breaking News
September 4, 2026 7:29 am
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

जीटी रोड बना ‘डेथ ट्रैक’, कानपुर पुलिस के लिए खुला चैलेंज बना बाइक स्टंटबाजी का आतंक!

नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर और कानून का मखौल, “मिकी राइडर” नामक सोशल मीडिया आइडी से वायरल वीडियो ने खोली पुलिस की पोल..!

विशेष संवाददाता 

कानपुर कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाला जीटी रोड हाईवे अब रेसिंग ट्रैक में तब्दील होता जा रहा है। यहां बाइक स्टंटबाजों का खौफनाक खेल जारी है और कानून नाम की कोई चीज नजर नहीं आ रही। आए दिन हाईवे पर तेज रफ्तार बाइकर्स खतरनाक स्टंट करते देखे जाते हैं, जो न सिर्फ खुद को मौत के मुंह में धकेलते हैं, बल्कि राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की जान को भी जोखिम में डाल रहे हैं।

🔴 मौत का लाइव वीडियो:
हाल ही में “मिकी राइडर” नाम से बनी फेसबुक और इंस्टाग्राम प्रोफाइल से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बाइकर्स जीटी रोड पर खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। हेलमेट के बिना, ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए, ये युवा न सिर्फ खुद की जान से खेल रहे हैं बल्कि दूसरों को भी खतरे में डाल रहे हैं।

📹 वीडियो में दिखा स्टंट चैलेंज का जुनून:
वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टंटबाज दूसरे बाइकर्स को चुनौती देते हुए हाईवे पर तेजी से जिग-जैग स्टाइल में बाइक चला रहे हैं, कभी व्हीली तो कभी सडन ब्रेक के खतरनाक करतब दिखा रहे हैं। यह सब न सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है बल्कि आईपीसी की कई धाराओं के तहत अपराध भी है।

🚨 कहां है पुलिस?:
कानपुर कमिश्नरेट की पुलिस इस मामले में पूरी तरह नाकाम नजर आ रही है। हाईवे पर मौजूद ट्रैफिक पोस्ट और पेट्रोलिंग वाहन मूकदर्शक बनकर रह गए हैं। सवाल उठता है कि जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खुल्लम-खुल्ला वायरल हो सकता है, तो पुलिस की साइबर सेल और ट्रैफिक डिपार्टमेंट अब तक कार्रवाई क्यों नहीं कर सका?

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *