Breaking News
October 18, 2026 8:40 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

गांव में सुरक्षा का नया अध्याय, ग्रामीणों ने प्रधान के कदम की जमकर सराहना की।

महमूद नगर में ग्राम प्रधान सर्वेश रावत ने लगवाए CCTV कैमरे

 अभिषेक कुमार

मलिहाबाद। गांवों में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए विकासखंड मलिहाबाद की ग्राम पंचायत महमूद नगर के प्रधान सर्वेश रावत ने एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने गांव की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नेजाभारी, खेड़ा, पाठकगंज व महमूद नगर के मुख्य मार्गों और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि पूरी ग्राम पंचायत में अब तक डेढ़ दर्जन कैमरे लगाए जा चुके हैं, शेष जगहों पर अभी और कैमरे लगाएं जाएंगे। इस कदम को ग्रामीणों ने एक बेहतरीन और दूरदर्शी निर्णय बताते हुए ग्राम प्रधान की जमकर प्रशंसा की।

हाल के महीनों में क्षेत्र के कई गांवों में चोरी और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। ऐसे में ग्राम प्रधान सर्वेश रावत ने बिना किसी देरी के गांव की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का बीड़ा उठाया। उनकी पहल पर गांवों में कई स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं, जिससे गांव की हर गतिविधि अब कैमरों की निगरानी में रहेगी।

सर्वेश रावत ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल चोरी रोकना नहीं, बल्कि गांव में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाना है। उन्होंने कहा, हमारा गांव अब तकनीक से सुरक्षित रहेगा। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति गांव में आता है, तो उसकी गतिविधि कैमरे में रिकॉर्ड हो जाएगी, जिससे पुलिस को भी मदद मिलेगी।

गांव के बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने प्रधान की इस पहल को बेहद सराहा। ग्रामीणों ने कहा कि यह कार्य सिर्फ एक सुरक्षा कदम नहीं, बल्कि ग्राम विकास की दिशा में उठाया गया एक आधुनिक सोच का उदाहरण है।
ग्रामवासी संतोष, अमन द्विवेदी, निदाफ और मोनू कश्यप ने कहा कि सर्वेश रावत हमेशा गांव के विकास के लिए सक्रिय रहते हैं, चाहे वह स्वच्छता अभियान हो, सड़क निर्माण, जल निकासी की व्यवस्था या अब सुरक्षा से जुड़ा यह बड़ा कदम।

गांव की गलियों में अब न केवल कैमरे लगे हैं, बल्कि लोगों में एक नया आत्मविश्वास भी पैदा हुआ है। वहीं महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को रात के समय भयमुक्त माहौल मिला है।

ग्रामीणों ने सर्वेश रावत को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसा जागरूक और कर्मठ प्रधान ही गांव की असली पहचान होता है। ग्रामीण अब गर्व से कह रहे हैं कि हमारे प्रधान सर्वेश रावत सिर्फ नेतृत्व नहीं करते, बल्कि गांव की हर समस्या को अपना कर्तव्य समझकर हल करते हैं।

उनकी यह पहल न केवल अन्य ग्राम प्रधानों के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह भी साबित करती है कि अगर इच्छाशक्ति मजबूत हो, तो सीमित संसाधनों में भी गांव को सुरक्षित और विकसित बनाया जा सकता है।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *