Breaking News
July 21, 2026 4:11 am
News
उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

एडीओ पंचायत के स्टोर रूम में लगी भीषण आग, सरकारी सामान जलकर राख

आलम खान
विशाल अहमद कैफ़ी

अज्ञात कारणों से लगी से लगी, अफसर जुटे जांच-पड़ताल में
ब्लाक परिसर में बना है एडीओ पंचायत का स्टोर रूम

आग लगने के बाद मौके पर एसडीएम व सीओ जानकारी लेते

जालौन। कोंच विकास खण्ड परिसर में स्थित एडीओ पंचायत कार्यालय के स्टोर रूम में मंगलवार को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई।लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी तो मौके पर दमकल गाड़ी पहुंची तब कहीं जाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम ज्योति सिंह व सीओ डा देवेन्द्र कुमार भी पहुंचे।

मंगलवार को अचानक अज्ञात कारणों से ब्लाक परिसर में स्थित एडीओ पंचायत के स्टोर रूम में आग लग गई। स्टोर रूम से धुंआ उठता देख अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू किया गया आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।आग लगने से स्टोर रूम में रखे तमाम दस्तावेज और पंचायत चुनाव संबंधी स्टेशनरी व मतपेटी के अलावा गौशालाओं के लिए गर्मी से बचाव के लिए टीन शैड पर डालने के लिए रखे बोरे भी जलकर राख हो गए।घटना स्थल पर पहुंची एसडीएम ज्योति सिंह,सीओ देवेन्द्र पचौरी विकास खण्ड अधिकारी सर्वेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया है और इसको लेकर उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है

6 माह में ब्लाक में आग की दूसरी बड़ी घटना
कोंच। ब्लाक परिसर में आगजनी की 6 माह में दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले 6 नवंबर की रात ब्लाक प्रमुख दफ्तर में कुछ लोगों ने आग लगाई थी तब तमाम सरकारी दस्तावेज जलकर राख हो गए थे।इस आगजनी मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। लेकिन राजनैतिक दबाव में ये मामला शांत हो गया था। और इस केस की फाइल बंद कर दी गई।

क्या बोले जिम्मेदार
एडीओ पंचायत के स्टोर रूम में आग लगी है। स्टोर रूम परिसर में ही सरकारी क्वार्टर में था।आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद ही आग लगने की वजह स्पष्ट होगी।
सर्वेश कुमार वर्मा
बीडीओ कोंच

  • Related Posts

    उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…

    निष्कासित कर्मचारी के आरोपों से मचा हड़कंप.. स्वतंत्र हित/संवाददाता उन्नाव। अगर एक निष्कासित कर्मचारी के आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो उन्नाव का एआरटीओ कार्यालय केवल ड्राइविंग लाइसेंस जारी…

    नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापित

      स्वतंत्र हित संवाददाता मो०बारिश कन्नौज/गुरसहायगंज /शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की पालिका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *