Breaking News
October 18, 2026 3:24 pm
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

बेखौफ चोरों का दिनदहाड़े आतंक बंद घर से लाखों के जेवर किया पार

आलम खान

जालौन,कोंच। कोतवाली की पुलिस चौकी खेड़ा के जयप्रकाश नगर में बाइक सवार चोरों ने एक रोडवेज चालक के बंद घर धावा बोला। मुख्य द्वार का ताला चटका घर में चोरी की और 10 हजार की नकदी और लगभग पांच लाख रुपये के जेवर चुरा लिए। जब चालक पत्नी स्कूल से बच्ची को लेकर लौटी, तो घर के बाहर पहरेदारी कर रहे एक चोर को टोका तभी घर के अंदर घुसा चोर बाहर आया और बाइक पर सवार हो फरार हो गए।उन्होंने घर का सामान बिखरा देखा तो होश उड़ गए। पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में फुटेज देखें है।
मंगलवार की दोपहर पुलिस चौकी खेड़ा क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले जयप्रकाश नगर में चोरों ने दिनदहाड़े दुस्साहसिक घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। मोहल्ले में रोडवेज चालक बंटी यादव
रहते हैं जो अपनी ड्यूटी पर गए थे। घर में पत्नी अनीता देवी थी। दोपहर 12 बजे के आसपास उसने घर का ताला लगाया और स्कूटी से अपनी बच्ची को लेने चली गई। वहां से उसने रास्ते में सब्जी खरीदी।जब वो घर लौटी तो उसके दरवाजे पर एक बाइक सवार खड़ा था। महिला ने टोका आप कैसे खड़े हो बाइक सवार वोला मेरे साथ वाले पानी लेने गए हैं। महिला का दरबाजा खुला देख माथा ठनका। उसने अंदर जाने की कोशिश की तभी अंदर से एक युवक भागता हुआ बाहर निकला। महिला ने घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा देखा, अलमारी खुली थी तो महिला भी युवक के पीछे दौड़ी लेकिन, पहले से बाहर खड़े बाइक सवार की बाइक पर बैठ दोनों चोर कैलिया बाईपास पुलिस चौकी की ओर भाग गए। महिला ने शोर मचाया और पीछा किया लेकिन जब तक लोग जमा होते चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित महिला अनीता देवी ने बताया कि उसके पति बंटी यादव रोडवेज बस चालक है और घर में नहीं थे। पीड़िता ने बताया कि घर में गोदरेज अलमारी और बक्से में रखे जेवरात तीन तोला सोने का लौंग हार, एक मंगलसूत्र ढाई तोला और एक जोड़ी सुई धागा आठ आना भर बुंदे और 10 हजार की नगदी नहीं थी। सूचना पर पहुंचे कोतवाली के एसआई आजिद खान और पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज देखे। आस-पास रहने वाले लोगों के बयान दर्ज किए। नगर में दिनदहाड़े दुस्साहसिक तरीके से हुई चोरी की वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

क्या बोले जिम्मेदार

चोरी की शिकायत मिली है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
अरूण कुमार राय
प्रभारी निरीक्षक कोंच

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *