Breaking News
October 18, 2026 8:39 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

कांग्रेस ने तोड़ा सपा से गठबंधन, यूपी पंचायत चुनाव अकेले लड़ेगी

 

INDIA गठबंधन में दरार के संकेत, प्रदेश की राजनीति में बढ़ी हलचल

स्वतंत्र हित/संवाददाता 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में बड़ा फेरबदल सामने आया है। पंचायत चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने सपा से अलग होकर चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान कर दिया है। यह निर्णय यूपी कांग्रेस सांसदों की राहुल गांधी के साथ हुई अहम बैठक में लिया गया। निर्णय की जानकारी देते हुए यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि “पार्टी आगामी पंचायत चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगी।”

बैठक में प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में संगठन को मजबूत करने और नए सिरे से रणनीति तैयार करने पर गहन चर्चा हुई। बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस लगातार अपनी रणनीति में बदलाव कर रही है, और यूपी में यह कदम पार्टी के नए राजनीतिक प्रयोग के रूप में देखा जा रहा है।

कांग्रेस के इस फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। INDIA गठबंधन की एकजुटता पर भी सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि यूपी जैसे महत्वपूर्ण राज्य में कांग्रेस का सपा से अलग होना 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, कांग्रेस अब यूपी में अपनी स्वतंत्र पहचान मजबूत करने की कोशिश में है, जबकि सपा के साथ गठबंधन टूटने से दोनों दलों की आगामी चुनावी रणनीतियों पर बड़ा असर पड़ सकता है।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *