Breaking News
October 18, 2026 8:40 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

होमगार्ड कंपनी कमांडर रामसेवक यादव को भावभीनी विदाई, 35 वर्षों की सेवाओं को किया सलाम

स्वतंत्र हित/ संवाददाता 

पाटन, उन्नाव। बाबूखेड़ा थाना बिहार निवासी होमगार्ड के कंपनी कमांडर रामसेवक यादव को उनके 35 वर्ष के उत्कृष्ट सेवाकाल पूर्ण होने पर रविवार को थाना बारा सगवर में सम्मानित विदाई दी गई। वर्तमान में यहीं तैनात रहे रामसेवक यादव ने वर्ष 1984 में होमगार्ड पद पर भर्ती होकर सेवा की शुरुआत की थी और अपने पूरे करियर में अनुशासन, निष्ठा और निर्भीकता से पुलिस विभाग को महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विदाई समारोह में थाना प्रभारी धर्मेंद्र नाथ मिश्र ने कहा कि रामसेवक यादव का कार्यकाल विभाग के लिए प्रेरणादायक रहा है। उनकी बेबाक वाणी और कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली हमेशा याद रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि नौकरी से सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है, परंतु समाज के प्रति जिम्मेदारियां सदैव बनी रहती हैं।

कार्यक्रम में मौजूद होमगार्ड साथियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और कहा कि रामसेवक यादव का सेवाकाल सभी के लिए अनुकरणीय है। इस मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों और होमगार्ड जवानों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

विदाई के दौरान थाना प्रभारी द्वारा अंगवस्त्र, माल्यार्पण, तथा मिठाई, रामचरितमानस, छड़ी, छाता, टॉर्च, बैग आदि भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अरविंद लोधी, समय बहादुर सिंह, रामनरेश यादव, गणेश प्रताप, रायबहादुर, देवेंद्र सिंह सहित कई पुलिस व होमगार्ड कर्मी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *