Breaking News
October 18, 2026 3:22 pm
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

पुलिस मुठभेड़, नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

युवराज गौतम 

स्वतंत्र हित 

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना बंथरा क्षेत्र में पुलिस और सर्विलांस सेल दक्षिणी जोन की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

मामला 11 अक्टूबर 2025 का है, जब थाना बंथरा क्षेत्र में कुछ लोगों ने नाबालिग से दुष्कर्म किया था। इस संबंध में थाना बंथरा पर मु0अ0सं0 350/2025 धारा 70(2), 351(3) बीएनएस एवं 5(g)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 12 अक्टूबर को दो आरोपियों — ललित कश्यप पुत्र राधेलाल (33 वर्ष) और मेराज पुत्र बाबूखान (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, घटना में वांछित तीसरा आरोपी राजेंद्र कुमार उर्फ बाबू कुशवाह पुत्र मैकूलाल निवासी हरौनी थाना बंथरा फरार चल रहा था, जिस पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।

16 अक्टूबर की रात करीब 11:35 बजे पुलिस टीम हरौनी चौकी क्षेत्र के भटगांव पांडे से हुल्लासखेड़ा मार्ग पर चेकिंग कर रही थी, तभी संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। संदिग्ध ने पुलिस पर फायरिंग की, जिस पर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे घायल अवस्था में दबोच लिया।

घायल आरोपी को सीएचसी सरोजनीनगर में भर्ती कराया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

राजेंद्र कुमार उर्फ बाबू कुशवाह पुत्र मैकूलाल निवासी ग्राम हरौनी थाना बंथरा

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

1. मु0अ0सं0 384/2018 – धारा 363, 366, 452, 392, 506 भादवि, थाना बंथरा

2. मु0अ0सं0 370/2020 – धारा 13 सार्वजनिक द्युत अधिनियम, थाना बंथरा

3. मु0अ0सं0 350/2025 – धारा 70(2), 351(3) बीएनएस एवं 5(g)/6 पॉक्सो एक्ट

बरामदगी:

01 तमंचा 315 बोर

01 जिंदा कारतूस

02 खोखा कारतूस

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *