Breaking News
September 6, 2026 8:37 am
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

जैन हॉस्पिटल में इंजेक्शन लगाने के बाद महिला के शरीर सुन्न होने का आरोप, परिजनों ने जताई नाराज़गी

अजीत चौहान

मथुरा। मोहाली रोड स्थित जैन हॉस्पिटल में उपचार के दौरान एक महिला के साथ लापरवाही का गंभीर आरोप सामने आया है। ग्राम उसपार निवासी पूनम को करीब एक माह पहले जैन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन से उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन कुछ समय बाद शिशु की मृत्यु हो गई। पूनम का इलाज अस्पताल में जारी था।बीते दिन पूनम जांच के लिए अस्पताल आईं, जहां डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उनका पूरा शरीर सुन्न हो गया। आरोप है कि इसके बाद परिजनों को पूनम से मिलने से रोका गया। जब परिजनों ने अस्पताल में मौजूद एक कंपाउंडर से जानकारी ली तो उसने बताया कि “हाय डोज़” के कारण शरीर सुन्न हो गया है और इसे कहीं और ले जाएं, यहां इलाज संभव नहीं है।परिजनों का कहना है कि वे बार-बार बेहतर इलाज की मांग करते रहे, लेकिन डॉक्टरों ने अनसुना कर दिया। आरोप है कि शिकायत की बात करने पर अस्पताल की डॉक्टर चारू जैन ने भाजपा एवं हिंदू संगठनों का नाम लेकर धमकी दी कि “मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, आप कहीं भी चले जाएं।”घटना की सूचना 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इलाज जारी रखने के लिए कहा। हालांकि, परिजनों के अनुसार सुबह तक इलाज चलने के बाद फिर से मरीज को ले जाने की बात कही गई।मामले पर मीडिया ने अस्पताल प्रबंधन से पक्ष लेने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टर की अनुपस्थिति बताकर मैनेजमेंट के एक व्यक्ति ने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *