Breaking News
April 20, 2026 10:12 pm
News
कानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्यानवाबगंज पुलिस से मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, दोनों के पैरों में लगी गोलीयुद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

उन्नाव में पुलिस-एसओजी और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, दो तस्कर घायल

स्वतंत्र हित/संवाददाता

उन्नाव। जिले के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और एसओजी टीम की गौ तस्करों से आमने-सामने मुठभेड़ हो गई। जानकारी के अनुसार, नहर पुलिया धर्मकांटा के पास डीसीएम पर सवार गौ तस्करों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, जिस पर तस्करों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

अचानक हुई गोलियों की बौछार से पुलिस टीम सतर्क हुई और जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली तस्करों के पैर में लगी, जिससे दोनों युवक घायल हो गए। घायल तस्करों को  पकड़कर पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। डीसीएम को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों तस्करों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और यह भी जांच की जा रही है कि गौ तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

 

  • Related Posts

    कानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?

    मानवाधिकार लड़ाई को नई धार, “वर्ल्ड एक्रेडिटेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स” के तहत डॉ. तारिक ज़की की पहल सुर्खियों में दहेज, दुष्कर्म प्रयास जैसे गंभीर आरोपों में FIR नहीं — पीड़िता…

    नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:

    एआरटीओ के घर में घुसी स्कॉर्पियो, गार्ड बाल-बाल बचा, CCTV वायरल स्वतंत्र हित/रजत शर्मा  कानपुर। के रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित विकास नगर में देर रात नशे में तेज रफ्तार वाहन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *