Breaking News
October 18, 2026 8:40 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

प्रेमी संग रहने की जिद, पति ने कहा- परिवार जानता था, तो शादी क्यों कराई

शादी के 48 घंटे में ही दुल्हन घर से फरार

आलम खान
फैसल खान

जालौन । एक नवविवाहिता ने शादी के महज दो दिन बाद ही अपने पति को छोड़कर घर से फरार हो गई। निकिता विदाई के बाद 14 फरवरी को ससुराल पहुंची थी। जिसके बाद रात को ही पति से विवाद शुरू कर दिया।उसने पति से साफ कह दिया कि वह उसके साथ नहीं, बल्कि अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। पूरी रात चले विवाद के बाद अगले दिन दुल्हन की मां को बुलाकर पंचायत हुई। जब दोनों पक्षों के बीच पंचायत चल रही थी, तभी मां-बेटी मौका देखकर वहां से फरार हो गईं।कुठौंद थाना क्षेत्र के निवासी लक्ष्मीकांत की शादी 13 फरवरी को छोटी सुरावली गांव की रहने वाली निकिता से केदार धाम मैरिज गेस्ट हाउस में संपन्न हुई थी।पीड़ित पति लक्ष्मीकांत ने तुरंत डायल 112 पर सूचना देकर कुठौंद थाने में शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि अगर लड़की के परिजनों को उसके प्रेमी के बारे में पता था, तो उन्होंने शादी क्यों कराई और उसकी जिंदगी क्यों बर्बाद की। वह अब निकिता को स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।लक्ष्मीकांत प्राइवेट नौकरी करके परिवार का खर्च चलता था। जबकि निकिता गांव में काम करती है। निकिता के पिता का निधन हो चुका है। जिसकी शादी उसकी मां मंजू ने की है। निकिता घर में सबसे बड़ी है। दोनों की शादी लगभग 8 माह पहले तय हुई थी। जिसमें दोनों के रिश्तेदार जालौनी माता मंदिर पर गए हुए थे। यहीं पर दोनों के रिश्ते की बात पक्की हुई थी।लक्ष्मीकांत ने बताया कि 14 फरवरी को शादी के बाद जब निकिता की विदाई कराने के बाद घर ले गए। इसके बाद घर पर पूजा अर्चना कार्यक्रम के दौरान निकिता ने पूजा की सभी रस्म करने से मनाकर दिया। साथ ही घर पर हंगामा किया।निकिता ने कहा कि उसकी मर्जी के खिलाफ शादी की गई है। वह शादी नहीं करना चाहती थी। इस दौरान उसके प्रेमी का नाम भी सामने आया है। वह बार-बार दीपक के साथ रहने की बात कह रही थी।इसके बाद निकिता की मां को बुलाकर समझाया गया। पुलिस को भी बुलाया गया, जहां पुलिस वालों के सामने भी उसने साथ रहने से मनाकर दिया। इसके बाद वह अपनी मां के साथ चली गई।कुठौंद थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष सुनीत मिश्रा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। पुलिस टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *