Breaking News
July 21, 2026 4:11 am
News
उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अजमेर रोड़ व्यापार मण्डल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में की शिरकत

व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ- उपमुख्यमंत्री

 अजय कुमार शर्मा

जयपुर- राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को अजमेर रोड़ व्यापार मण्डल के वार्षिक समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अजमेर रोड़ व्यापार मण्डल एक आदर्श बाजार बनने की ओर अग्रसर हैं। व्यापार मण्डल द्वारा सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया जाना, स्वच्छता को बढ़ावा देना, यातायात और फुटपाथ व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने, पर्यावरण संरक्षण करने और आमजन को सुविधाएं देने, जैसे कार्य किया जाना प्रशंसनीय हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारिक वर्ग देश की अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तम्भ है। राजस्थान 350 Billion Dollar अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है, जिसे पूर्ण करने में व्यापारी वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों के हितों, उनके उत्थान एवं दी जाने वाली सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए औद्योगिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। राईजिंग राजस्थान के तहत लगभग पैतीस लाख करोड़ से अधिक के MoU किये गये, राज्य में व्यापार के अवसर बढ़ाने के लिए Investors को सुविधाएं दी जा रही है, व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करते हुए भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है, बिजली, पानी व आवागमन में सुविधाएं दी जा रही है। Vocal for Local को बढ़ावा मिल रहा है, प्रत्येक जिले में Export Hub बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। Industrial Development and Investment Promotion को विकास का आधार मानते हुए कार्ययोजनाएं बनाकर उन्हें धरातल पर लागू किया जा रहा हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पर्यटन क्षेत्र में नवाचार किये जा रहे है, धार्मिक स्थलों का सुदृढीकरण किया जा रहा है जिसके माध्यम से पर्यटक और श्रद्धालुओं का आवागमन बढ़ रहा है। जिससे व्यापारियों को फायदा हो रहा हैं। युवाओं को रोजगार मिल रहा है और राज्य की अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है। कार्यक्रम में अजमेर रोड़ व्यापार मण्डल के पदाधिकारी, स्थानीय व्यापारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    महाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मी

    मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत निकली न्याय संकल्प यात्रा, नुक्कड़ सभाओं के जरिए ग्रामीणों से संवाद स्वतंत्र हित/ संवाददाता/सुशील निगम  कानपुर। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के सरसौल ब्लॉक में शनिवार को…

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *