Breaking News
September 2, 2026 11:45 am
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली ने यूएई की टीम को हराकर जीता उद्घाटन मुकावला

डॉ. किरण सौजिया सी.से.ए, एकेडमी में अंतर्राष्ट्रीय सीबीएसई बॉलीवाल टूर्नामेंट का शुभारंभ

संजय सक्सेना

मैनपुरी(स्वतंत्र हित)। शनिवार को शहर के कुरावली रोड स्थित डॉ. किरण सौजिया सीनियर सेकेन्ड्री एकेडमी विद्यालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय सीबीएसई बॉलीवाल चैंपियनशिप का शुभारंभ हो गया। प्रयागराज हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अनिल कुमार ने चैंपियनशिप का फीता काटकर शुभारंभ किया, इस दौरान खिलाड़ियों के मार्चपास्ट की सलामी ली गई। मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन किया गया, और खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया गया। इस चैंपियनशिप में देश और विदेश की 65 टीमें प्रतिभाग कर रहीं है।
चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में भाग लेने पहुंचे न्यायमूर्ति अनिल कुमार, जिला जज फैमिली कोर्ट देवराज प्रसाद सिंह, सीबीएसई के पर्यबेक्षक एसएन राय, दिलीप पांडेय, सौरभ सिंह, जगदीश शर्मा आदि का विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार, प्रधानाचार्य डॉ. किरण सौजिया, विध्यांशु सौजिया, तेजस्वी सौजिया ने प्रतीक चिन्ह देकर और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। उद्घाटन के मौके पर मुख्य अतिथि हाईकोर्ट न्यायामूर्ति अनिल कुमार ने कहा कि जिन लोगो ने इस आयोजन में में पूरे देश और विदेश से हिस्सा लिया है। वह खिलाड़ी मेहनत और समर्पण के साथ प्रतिभाग करें। मैनपुरी जनपद जैसे छोटे जिले में इस तरह के आयोजन बहुत ही बड़े आयोजन की तरह है। बॉलीवाल की टीम में पूरी टीम होती है जो मिलकर खेल भावना से खेलती है। रोमांचक मुकाबले में सहयोग और भाईचारे के साथ साथ सांस्कृतिक आदान प्रदान भी होता है।

रोमांचक हुआ उद्घाटन मुकावला
अंतराष्ट्रीय बॉलीवाल चैंपियनशिप का उद्घाटन होने के बाद उद्घाटन मुकाबला शारजाह स्कूल यूएई और लक्ष्मी पब्लिक स्कूल नई दिल्ली के बीच खेला गया, जिसे नई दिल्ली की टीम ने जीत लिया।

समारोह में यह रहे मौजूद
इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेन्ट डॉ0 किरन सौजिया, प्रधानाचार्य जोसेफ, उप प्रधानाचार्या एम हरिनी पॉल, विद्यांशू सौजिया, तेजस्वी सौजिया, अध्यापिका श्रेया द्विवेदी अध्यापक डॉ0 नेम कुमार, हिमांशू सिंह, करिश्मा पाण्डेय सहित सभी अध्यापक/अध्यापिकाएँ आदि उपस्थित रहे।

फोटो – बॉलीवाल चैंपियनशिप का उद्घाटन करते न्यायमूर्ति अनिल कुमार।

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *