Breaking News
October 19, 2026 8:29 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

नकली पान मसाला और तंबाकू उत्पादों का भंडाफोड़ः

2100 से अधिक नकली पैकेट जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

विश्वजीत तिवारी 

बलरामपुर । पुलिस ने नकली पान मसाला और तंबाकू उत्पादों के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। कमला पसंद के डिस्ट्रीब्यूटर गौरव दुबे की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की।पुलिस ने भगौतीगंज के रहने वाले इकरामुद्दीन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नकली कमला पसंद पान मसाला के 210 पैकेट, कमला पसंद डबल ब्लैक के 210 पैकेट, लोहा अनिर्मित तंबाकू के 840 पैकेट और लोहा प्रीमियम पान सामग्री के 840 पैकेट बरामद किए गए।एसपी विकास कुमार के निर्देश में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय और सीओ सिटी ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह की टीम ने एसओजी के साथ मिलकर यह कार्रवाई की।आरोपी को उसके घर माल गोदाम रोड स्थित भगवती स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *