Breaking News
July 19, 2026 3:49 am
News
उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

नैमिषारण्य में मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

नैमिषारण्य में मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

सीतापुर। नैमिषारण्य में माघ मास के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र तीर्थ नैमिषारण्य में आस्था की डुबकी लगाई। इस पवित्र मौके पर पौराणिक तीर्थ नैमिषारण्य में पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान दान एवं तर्पण किया। सर्व प्रथम श्रद्धालुओं ने मौन रखकर आदिगंगा गोमती एवं आस्था के केन्द्र चक्रतीर्थ में स्नान कर मौन व्रत पूर्ण किया। जिसके बाद तीर्थपुरोहितों को दान देकर पुण्य एवं यश अर्जित किया। इस दौरान तीर्थ में श्रद्धालुओ ने विधि-विधान से तीर्थ के मंदिरों में दर्शन पूजन किया व मनौतियां मांगी। वही कुंभ का असर नैमिषारण्य मौनी अमावस्या पर भी देखने को मिला। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार काफी कम रही श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। रात्रि 12 बजे के बाद से ही तीर्थ व गोमती में स्नान एवं आचमन मार्जन का सिलसिला प्रारम्भ हो गया था। पुरोहितों को अन्न एवं दक्षिणा भेंट कर पुण्य लाभ अर्जित किया। प्रातः काल ठंड के चलते स्नानार्थियों की संख्या में थोड़ी कमी दिखी लेकिन सूर्य के उदय होते लोगों का तांता बढ़ता ही गया, जो देर शाम तक चलता रहा। चक्रतीर्थ स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां ललिता देवी मंदिर में प्रसाद चुनर चढ़ाकर माथा टेका और पवित्र पंचप्रयाग तीर्थ का मार्जन किया । इसके उपरांत प्रमुख दर्शनीय स्थलों कालीपीठ, हनुमान गढ़ी, सूत गद्दी, व्यासगद्दी, देवपुरी मंदिर, बाला जी मंदिर, देवदेवेश्वर समेत अनेक मंदिरों में माथा टेका एवं मनौतियां मांगी।

  • Related Posts

    उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…

    निष्कासित कर्मचारी के आरोपों से मचा हड़कंप.. स्वतंत्र हित/संवाददाता उन्नाव। अगर एक निष्कासित कर्मचारी के आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो उन्नाव का एआरटीओ कार्यालय केवल ड्राइविंग लाइसेंस जारी…

    नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापित

      स्वतंत्र हित संवाददाता मो०बारिश कन्नौज/गुरसहायगंज /शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की पालिका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *