Breaking News
September 2, 2026 11:26 am
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग के साथ की गयी अश्लीलता छेड़छाड़ पर पुलिस बनी मूकदर्शक

पीड़िता के साथ रिश्तेदार महिला पर भी शान्तिभंग का आरोप

स्वतन्त्र हित / संवाददाता/अर्जुन सिंह

लखनऊ,बिजनौर । सरोजनी नगर व बिजनौर के मध्य स्थापित रहीमाबाद निवासी ममता ने तहसील समाधान दिवस में अपनी बेटी के साथ हुई अश्लील हरकतें,छेड़खानी व मारपीट की शिकायत पर बिजनौर पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत न करके उल्टे ही पीड़िता के साथ पति,पुत्र व रिश्तेदार महिला पर ही नटकुर पुलिस चौकी द्वारा शान्तिभंग की धारा 107/116 का आरोप लगाकर कार्यवाही की इतिश्री कर दिया।
सोमवार को तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस सरोजनीनगर में पीड़िता की माँ ने उपस्थित होकर अपनी बेटी के साथ घटित घटना की शिकायत लेकर जब थाने पर गयी तो स्थानीय पुलिस ने घटना को तोड़मरोड़कर पेश करते हुए पीड़िता व पति, पुत्र सहित रिश्तेदार महिला पर ही शान्तिभंग का आरोप लगा दिया । पीड़िता की माँ के कथानानुसार उसकी नाबालिग बेटी गाँव के किनारे बाग में सांयकालीन 5.00 बजे जब वह गाये की घर लेने गयी भी तभी वहाँ पर पहले से ही सीमू पुत्र अवधेश कुमार जो वहीं बाग के पास घात लगाये बैठा था । पुत्री नेहा उम्र 14 वर्ष उक्त गाय को लेने के लिए बाग पहुंची ही थी, कि तभी उस पर सीमू पुत्र अवधेश कुमार निवासी गनेश प्रसाद यादव की प्लाटिंग बाग के पास रहीमाबाद लखनऊ की बुरी नजर, जब उस पर पड़ी और वह पीड़िता की बेटी के पास आकर कुछ बात करने की कोशिश करके,अपने मोबाईल में से अश्लील फोटो दिखाने लगा जब बेटी ने फोटो दिखाने पर विरोध किया तो वह जबरन बुरी नियत से उसका हाथ पकड़कर घर के पीछे बाग में खींचने लगा । इस पर मेरी बेटी घबराकर हाथ छुड़ाने की भरसक कोशिश किया तो उसके साथ शारीरिक अश्लील छेड़छाड़ करते हुए जमीन पर पटक कर गलत कार्य करने का प्रयास किया बेटी के शोर मचाकर चिल्लाने पर वह अपने मकसद में सफल न होने पर बेटी के साथ मारपीट कर कर कहा कि अगर किसी से बताया तो तुम्हें यहाँ से उठाकर बाहर ले जाकर बेच दूंगा । यह मेरी बेटी को देखकर हमेशा घूरता रहता था तथा अश्लील हरकतें भी करता था । इसके पूर्व भी जब पीड़िता ने पुत्री से अश्लील हरकतें करने में सीमू के पिता अवधेश कुमार व माँ लक्ष्मी से शिकायत की तो वह लोग अपने पुत्र का पक्ष लेते हुए भड़क कर आग बबूला हो गये और अपने दूसरे पुत्र सूरज से प्रार्थिनी को मारने के लिए उकसाया यह पिता पुत्र और माँ ने भी मिलकर गालियाँ दी और जान से मारने की धमकी देते हुए चेताया कि हमारा लड़का चाहे कुछ भी करें, दोबारा शिकायत लेकर हमारे पास मत आना । पीड़िता ने जब पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर फोन कर तत्काल मदद की गुहार लगाई और घर से गाय लेने बाग गयी तब इनके पिता अवधेश कुमार व भाई ने गालियाँ देकर बेइज्जत किया और अपने बेटे की ही पक्षदारी की, पीड़िता के पति घर पर नहीं थे जब वह बेटी को लेकर दूसरे दिन थाना बिजनौर जाकर अपनी व्यथा बतायी । परन्तु पुलिस ने आरोपियों का ही पक्ष लेकर धमकाया कि अपनी बेटी को घर के अन्दर ही सुरक्षित रखा करो बाहर मत निकलने दो । पीड़िता न्याय की गुहार लगाने तहसील दिवस में पहुंचकर दी गयी तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कराने का अनुरोध किया।

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *