Breaking News
October 21, 2026 11:14 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

द्वितीय पुण्य तिथि पर याद किये गए वरिष्ठ पत्रकार पं. रमेश तिवारी

आलम खान
विशाल अहमद कैफ़ी

जालौन,कोंच। दरिद्र नारायण सेवा आश्रम पर वरिष्ठ पत्रकार रमेश तिवारी की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए गरीबों को भोजन कराकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई‌।
इस अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें पत्रकार जगत और नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने स्व. तिवारी को श्रद्धासुमन अर्पित किए श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता बरिष्ठ पत्रकार पं.प्रिया शरण नगाइच मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता एवं विशिष्ठ अतिथि भा ज पा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल डिस्ट्रिक प्रेस क्लब के नवीन अध्यक्ष बरिष्ठ पत्रकार अंजनी श्रीबास्तव ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह निरंजन उर्फ शीलू पड़री प्रो.बीरेन्द्र सिंह निरंजन मंचस्थ रहे कार्यक्रम में सर्व प्रथम अतिथियों के दिवंगत पं. रमेश तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित के उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने बिचार रखते हुए कहा कि पं.तिवारी काफी मिलन सार व व्यक्तित्व के धनी थे जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकार जगत में एक मुकाम हांसिल किया क्योंकि वह बड़ी ही निर्भीकता के साथ गम्भीर मुद्दों को जनता के समक्ष रखते थे जिसके आगे अधिकारियों को भी सोचने पर मजबूर होना पड़ता था इसी कड़ीं में बरिष्ठ पत्रकार प्रिया शरण नगाइच ने अपने अध्यक्षी भाषण में बोलते हुए कहा कि पं.तिवारी हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी दी गयी प्रेरणा हम सभी लोगों के साथ ही क्योंकि जब तक नगर में रामलीला का मंचन आयोजित होगा तब तब पं.तिवारी को सर्व प्रथम याद किया जायेगा क्योंकि रामलीला रंग मंच में अभिनव के दौरान तिवारी जी ने प्रत्येक दिए गए पात्र को बखूबी निभाया और ऐसा लगता था कि पात्र जीवंत हो उठा है ऐसे कलाकार को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता और वह आज भी हमारे ह्रदयों में।जीवंत है उन्होंने यह भी कहा कि वह ऐसे व्यक्तित्व के धनी रहे है कि ऐसे व्यक्ति की अच्छाई का ब्रतान्त सुनाने को बैठा जाए तो काफी समय लगेगा इसी कड़ी में सन्तोष तिवारी सरल मोहन नगाइच नन्ना प्रो. बीरेन्द्र सिंह नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल बरिष्ठ पत्रकार अंजनी श्रीबास्तव ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शीलू पड़री भास्कर माणिक ने भी अपने अपने विचार प्रकट किए
इस मौके पर तिवारी परिवार से कृष्णकांत तिवारी,हरिश्चंद्र तिवारी, राघवेंद्र तिवारी कडोरे लाल यादव बाबू केशव बबेले, लकी दुबे गीतेश शर्मा प्रधव मिश्रा गौरव तिवारी, अमित नगाइच प्रभुदयाल गौतम, विपिन पटेल अखिलेश बबेले और मनोज तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र प्रसाद दुवेदी व कडोरे लाल यादव बाबूजी ने किया।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *