Breaking News
October 19, 2026 8:31 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

माँ मंशा देवी मंदिर धाम में इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण

मन्दिर परिसर में वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फैसल खान

,कदौरा,जालौन।कस्बा स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र मंशा देवी धाम में रविवार को श्रद्धालुओं की सुविधा और परिसर सौंदर्यीकरण में बनी 120 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया गया। इस सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण विधायक प्रतिनिधि आशु चतुर्वेदी द्वारा किया गया।
लगभग 13 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह इंटरलॉकिंग सड़क मंदिर के मुख्य द्वार से लेकर पूरे परिसर तक बनाई गई है, जिससे श्रद्धालुओं को अब कीचड़ और अव्यवस्थित मार्ग की समस्या से निजात मिलेगी। सड़क निर्माण से विशेषकर बरसात के मौसम में मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
वहीं आशु चतुर्वेदी ने मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संतुलन और हरियाली बनाए रखने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। स्वच्छता और हरियाली दोनों ही आज की आवश्यकता हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अशीष शुक्ला, फरहान, नीटू, वेदप्रकाश, एसआई नंदकिशोर समेत अन्य नागरिक और श्रद्धालु मौजूद रहे।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *