Breaking News
⚡ बड़ी खबर
कानपुर नगर निगम में हंगामा: भाजपा पार्षद ने की आत्महत्या की कोशिश●कानपुर में विवाद ने लिया खूनी रूप, मारपीट में युवक की मौत●सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर NSUI कानपुर ग्रामीण ने किया नमन●आजम खान जेल से बाहर निकले ही थे कि ED ने हिरासत में ले लिया, जौहर यूनिवर्सिटी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई●कुटुम्ब परिवार ने धूमधाम से मनाई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश●<span class='secondary-title'>जनगणना 25 जनवरी से 28 फरवरी के बीच</span>: यूपी समेत पांच राज्यों में अभी नहीं होगी गिनती●पुल से छलांग लगाने की तैयारी में थी महिला फरिश्ता बनकर पहुंचे ट्रैफिक सिपाही कपिल●बारिश के बीच श्रद्धालुओं के लिए सहारा बना प्रशासन डीएम एसएसपी ने संभाली व्यवस्था●कांग्रेस नेता आनंद शुक्ला उर्फ राजा भैया का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया●निरंकुश ई रिक्शा चालक, बेखौफ वसूलीबाज़, मूकदर्शक पुलिस, परेशान सिर्फ जनता●

बाबा खाटूश्याम जी फाल्गुन लक्खी मेला 28 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित होगा

सुरेश नेमीवाल

खाटूश्यामजी/सीकर। बाबा खाटूश्याम का फाल्गुन लक्खी मेला 28 फरवरी से शुरू हो रहा है। फाल्गुन लक्खी मेला 28 फरवरी से 11 मार्च 2025 तक आयोजित होगा। वार्षिक फाल्गुन लक्खी मेले की तैयारी और व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा, एसपी भुवन भूषण यादव ने खाटूश्यामजी में मेला मजिस्ट्रेट कार्यालय में मेले की व्यवस्थाओं से जुडे संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। साथ ही मेले को सफल बनाने के लिए व्यापारियों, होटल संचालको, स्थानीय लोगों, अधिकारियों व कर्मचारियों के सुझाव भी लिए।जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने कहा कि बाबा श्याम के लक्खी मेले में आने वाले श्याम भक्तों को सुगमतापूर्वक दर्शन हो, इसके लिए सम्पूर्ण व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। जिला कलेक्टर ने नववर्ष पर हुई अपार भीड़ को मद्देनजर रखते हुए तथा गत मेले में रही खामियां दूर करके सुचारू व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।जिला कलेक्टर शर्मा ने बताया कि मेले में इस बार दर्शन व्यवस्था से लेकर ट्रैफिक रूट के संबंध में कई बदलाव किए गए हैं। वहीं इस बार सरकारी प्रोटोकॉल वाले वीआईपी लोगों को छोड़कर सभी के लिए वीआईपी दर्शन व्यवस्था पूर्णतया बंद रहेगी। खाटू पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए इस बार क्यूआर कोड जारी किया जाएगा। श्रद्धालु यह क्यूआर कोड स्कैन कर मंदिर परिसर तक आसानी से पहुंच सकेंगे और सुगमता से बाबा श्याम के दीदार कर सकेंगे।

ये व्यवस्था रहेगी :

जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया कि सीकर-रींगस रोड पर मंडा मोड के आस-पास छोटे वाहनों के लिए बड़ी पार्किंग व्यवस्था विकसित की जाएगी। यहां से श्रद्धालुओं को बसों द्वारा 52 बीघा पार्किंग तक ले जाया जाएगा। जहां से मंदिर में दर्शन करने के लिए सभी श्रृद्धालु पैदल ही जाएंगे। 52 बीघा पार्किंग का इस्तेमाल सिर्फ मिनी बसों की पार्किंग के लिए ही किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य वाहन यहां पर नहीं आएंगे। भंडारा लगाने का समय तय किया जाएगा। ई-रिक्शा चालकों के लिए अलग-अलग जोन बनाए जाएंगे और उनके पास जारी किये जायेंगे तथा बिना पास वाले ई-रिक्शा को तत्काल सीज करने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि मंडा मोड एवं रींगस के खाटू मोड़ से मंदिर तक छोटे वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा और भंडारा अनुमति के समय एक निर्धारित शुल्क लिया जाएगा, जिसका उपयोग मेला खत्म होने के बाद सफाई कार्य सहित अन्य कार्य करवाने के लिए किया जाएगा। निशान की ऊंचाई 8 फीट निर्धारित की गई है। इससे अधिक ऊंचाई वाले निशान लेकर आने वाले श्याम भक्तों को मेला परिसर में एंट्री किसी भी सुरत में नहीं दी जाएगी।
खाटूश्यामजी क्षेत्र में 8 फीट से अधिक ऊंचाई वाले निशान बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। कांटो वाले गुलाब के फूल, छोटी कांच की इत्र की शीशियां बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। मेले की सीसीटीवी से प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए चार सेंटर स्थापित होंगे। मंदिर परिसर, मेला मजिस्ट्रेट, कंट्रोल रूम खाटू और कंट्रोल रूम सीकर में स्थापित होंगे। कंट्रोल रूम सीकर से कलक्टर-एसपी सीधे तौर पर मॉनिटरिंग कर पाएंगे। धारा-144 के तहत रींगस रोड से ही डीजे पर बैन रहेगा। साथ ही शराब पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
धर्मशाला में 50 से अधिक कमरे होने पर 15 प्रतिशत कमरे एवं होटल व गेस्ट हाउस में 5 प्रतिशत कमरे प्रशासन के लिए आरक्षित किए जाएंगे। सभी सेक्टर में मेडिकल की मोबाइल यूनिट्स स्थापित रहेगी। अग्निशमन एवं एंबुलेंस के लिए इमरजेंसी रास्ते की व्यवस्था की जाएगी तथा पूर्व की तरह इस बार भी 14 लाइनों से ही श्रृद्धालुओं को दर्शन करवाया जायेगा। मंदिर कमेटी अपने सोशल मीडिया पेज व वेबसाइट पर दर्शनों का समय व अन्य जानकारियां शेयर करेगी। कंट्रोल रूम खाटू थाने में ही बनाया जाएगा।

मेले से पूर्व सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को चिकित्सा एवं मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में सीपीआर ट्रेंनिंग सहित मूलभूत चिकित्सा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान आवारा पशुओं को गौशाला में रखने, रींगस से खाटू तक कारपेट बिछाने के निर्देश दिए गए।इस दौरान जिला परिषद सीकर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा, नीमकाथाना के अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ शाख, रींगस एसडीएम बृजेश गुप्ता, दांतारामगढ़ एसडीएम मोनिका सामोर सहित संबंधित विभागों के जिला एवं उपखंड स्तरीय अधिकारी, मंदिर कमेटी एवं व्यापार संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

……..

  • Related Posts

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

    स्वतंत्र हित  विपिन दीक्षित  उन्नाव। मौरावां नगर पंचायत के पड़ाव अड्डा क्षेत्र में लगातार लग रहे जाम और अवैध अतिक्रमण की शिकायतों के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। एसडीएम प्रवेश श्रीवास्तव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *